कर की उच्च दरों और बिना सोचे समझे लिए गए सरकारी फैसलों से आंध्र प्रदेश जनता त्रस्त- चंद्रबाबू नायडू
टीडीपी सुप्रीमो और विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोग पूरी तरह से पिछले तीन सालों के वाईएसआर सरकार के निरंतर कुशासन से परेशान और निराश हैं।
हैदराबाद, 22 जनवरी। टीडीपी सुप्रीमो और विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोग पूरी तरह से पिछले तीन सालों के वाईएसआर सरकार के निरंतर कुशासन से परेशान और निराश हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब टीडीपी के स्थानीय नेताओं को सरकार के सामने लोगों की समस्याओं को लेकर धरना देना चाहिए, ताकि सरकार पर दबाव बने। पार्टी नेताओं के साथ एक ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए, टीडीपी प्रमुख ने एनटीआर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रदान की जा रही कोविड सेवाओं की सराहना की और लोगों की मदद के लिए इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए टीडीपी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: 2 सालों से कोरोना वायरस को चकमा दे रहे थे ये देश, पहली बार मिले मरीज तो लगाया गया लॉकडाउन
उन्होंने कहा कि कर की उच्च दरों और सरकार के घोटालों और बिना सोचे समझे लिए गए फैसलों से प्रदेश की जनता का जीना मुहाल हो गया है। नायडू ने कहा कि आने वाले चुनावों में जगन शासन को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोग अब टीडीपी से उम्मीद लगाए हुए हैं. यहां तक की वाईएसआरसी के नेता भी जानते हैं कि उनकी पार्टी जनता का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि वाईएसआरसी एकमात्र ऐसी सरकार है जिसने पगार बढ़ाने की बजाय कर्मचारियों की पगार में कटौती की है।












Click it and Unblock the Notifications