'टीवी देख रहा था कि अचानक चक्कर...', भूकंप के तेज झटके से डरे लोग, घरों से निकले बाहर, साझा की अपनी जुबानी

Earthquake: उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप के तेज झटके से लोग एकदम से डर गए। लोगों ने बिना देरी किए तुरंत घर से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके बहुत तेज थे।

दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, बिहर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली की निवासी आरती ने कहा कि मैं बिस्तर पर लेटी हुई थी और बिस्तर हिलने लगा। मैंने अपनी बहन को बुलाया जो मेरे बगल में सो रही थी। जब हम बालकनी में गए, तो बाहर से बहुत शोर आ रहा था।

टीवी देख रहा था कि अचानक चक्कर.., भूकंप के झटके से डरे लोग

दिल्ली के एक निवासी ने कहा कि यह समझने में कुछ समय लगा कि क्या हो रहा है। नोएडा के रहने वाले तुषार ने कहा कि मैं टीवी देख रहा था और अचानक मुझे चक्कर जैसा महसूस हुआ। फिर मैंने टीवी पर भूकंप के बारे में देखा और अचानक अपने घर से बाहर आ गया।

वहीं, पटना के रहने वाले अरुण कुमार ने बताया कि मैं बिस्तर पर लेटा हुआ था और बिस्तर हिलने लगा। हम समझ गए कि यह भूकंप है। पटना में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग तुरंत घर से बाहर निकल आए।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया है। नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप आने से शुक्रवार देर रात दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तर भारत के कुछ अन्य हिस्सों में झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किमी की गहराई पर था।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने एक्स (ट्विटर) पर अपने पोस्ट में कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.4 थी। अक्षांश: 28.84 और लंबाई: 82.19, गहराई: 10 किमी था। झटके महसूस होते ही लोग तुरंत अपने घर से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें- Earthquake News: गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+