Earthquake News: गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Earthquake News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार रात 11:40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गये। भूकंप के झटके गोरखपुर, लखनऊ व नोएडा में महसूस किए गये। भूकंप के झटकों के बाद लोग तत्काल घरों से बाहर निकल गए। लोग दहशत में दिखे।
जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 6.4 थी। जिसका भूकंप मूल नेपाल बताया जा रहा है। 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटका इतना तेज था कि लोग गहरी नीद से जाग गए और अपने घरों से बाहर निकल गए।

गोरखपुर के शाहपुर कॉलोनी की रहने वाली अविका बताती हैं कि वह सोने जा रही थी तभी उनका बंद पंखा तेजी से हिलने लगा वह तुरंत बाहर निकल आई तो देखा कि गेट भी हिल रहा है । इसके बाद परिवार के सभी सदस्य तत्काल बारह आ गए।
सरस्वतीपुर कॉलोनी के रहने वाले विपिन श्रीवास्तव बताते हैं कि मैं सो रहा था तभी पूरा बेड हिलने लगा। मैं समझ गया भूकंप आया है। तत्काल बाहर निकल कर आ गया।
नागेश्वरपुर कॉलोनी, पादरी के रहने वाले विनोद कुमार बताते हैं कि मैं बिल्कुल गहरी नींद में था। अचानक मेरी नीद खुल गयी। मैं समझ नहीं पाया क्या बात है। तभी बेटे ने बताया कि पापा बाहर निकलिए भूकंप आया है और हम सभी बाहर आ गए।












Click it and Unblock the Notifications