यूनियन कैबिनेट ने तेलंगाना को दी बड़ी सौगात, 900 करोड़ रुपये के आदिवासी विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज यानी बुधवार को तेलंगाना को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने तेलंगाना के मुलुगु में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

बुधवार को हुई यूनियन कैबिनेट की बैठक में तेलंगाना में जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को चुनावी राज्य तेलंगाना के अपने दौरे के दौरान मुलुगु में विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी।

तेलंगाना: यूनियन कैबिनेट ने आदिवासी विवि को दी मंजूरी

तेलंगाना के लोगों को उनके प्यार के लिए आभार व्यक्त करता हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक समारोह के दौरान कहा था कि केंद्र सरकार मुलुगु में एक केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय स्थापित करेगी, जिसका नाम आदिवासी देवी सम्मक्का और सारक्का के नाम पर रखा जाएगा। इस विश्वविद्यालय की स्थापना में 900 करोड़ रुपये आवंटन किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं तेलंगाना के लोगों को उनके प्यार के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'CM KCR होना चाहते थे NDA में शामिल, हमने खारिज कर दिया', PM मोदी का बड़ा खुलसा

तेलंगाना में चुनाव जीतने के लिए कमरतोड़ मेहनत कर रही बीजेपी

बता दें कि पीएम मोदी पिछले एक सप्ताह में दो बार तेलंगाना का दौरा कर चुके हैं। तेलंगाना विधानसभा में जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी जमकर मेहनत कर रही है। वहीं, इस बीच पीएम मोदी ने अपनी रैली के दौरान बड़ा खुलास किया है। उन्होंने कहा कि बीआरएस, एनडीए में शामिल होना चाहता था, लेकिन हमने उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'किसानों के फायदे के लिए लगाएंगे कोका कोला का यूनिट', केटीआर ने लोगों से किया बड़ा वादा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+