अनुराग ठाकुर ने किया खुलासा- ओडिशा में जल्द शुरू की जाएगी केंद्रीय योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार की जांच
पश्चिम बंगाल के बाद अब ओडिशा में संचालित केंद्रीय योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार की जांच जल्द शुरू की जाएगी। ये बात ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार हुआ जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वहीं अब ओडिशा में भी केंद्र द्वारा राज्य में संचालित केंद्रीय योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार की जांच जल्द शुरू की जाएगी।
बता दें अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के साथ ओडिशा में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा के लिए पहुंचे हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को भुवनेश्वर में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा यूपीए की तुलना में एनडीए के कार्यकाल में केंद्रीय योजना के तहत राज्यों को अधिक धन आवंटित किया गया। राज्य में धन के उचित उपयोग पर जोर देते हुए उन्होंने कहा मोदी सरकार को फोकस हर हाल में केंद्रीय योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाना है।
अनुराग ठाकुर ने कहा केंद्रीय योजनाओं में भ्रष्टाचार की जांच ओडिशा से जल्द की जाएगी जैसा कि पश्चिम बंगाल में किया गया था और वहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता 78 प्रतिशत बढ़ी है और आगामी चुनाव भाजपा अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बात के पक्के हैं और काम करने में विश्वास रखते हैं। मोदी सरकार में कोई भेदभाव नहीं है।
अनुराग ठाकुर ने कहा मोदी सरकार का मंत्र सबका साथ, सबका विकास है। एनडीए सरकार के कार्यकाल में ओडिशा को यूपीए सरकार से कहीं अधिक फंड मिला है। हालांकि विभिन्न योजनाओं के तहत इन फंडों का उपयोग और कार्यान्वयन ठीक से किया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications