तेलंगाना: 'CM KCR होना चाहते थे NDA में शामिल, हमने खारिज कर दिया', PM मोदी का बड़ा खुलसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बीआरएस सुप्रीमो और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होना चाहते थे। लेकिन हमने मना कर दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि दिसंबर 2020 में बीजेपी ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनावों (GHMCE) में 48 सीटें जीती थीं। इसके बाद सीएम केसीआर एनडीए का हिस्सा बनना चाह रहे थे।

हमने बीआरएस के प्रस्ताव को खारिज कर दिया- PM
निजामाबाद में एक रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केसीआर ने मुझे एक सुंदर शॉल दिया और इतना प्यार दिखाया, जो उनके चरित्र में नहीं है। तब उन्होंने मुझसे कहा था कि आपके नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। हम भी एनडीए का हिस्सा बनना चाहते हैं। मैंने कहा आगे क्या? हैदराबाद नगर निगम में हमें सपोर्ट करें। लेकिन हमने बीआरएस (तब टीआरएस) के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
पीएम मोदी ने तेलंगाना में 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें एनटीपीसी के तेलंगाना सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के चरण 1 की 800 मेगावाट इकाई भी शामिल थी।
तेलंगाना में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी दो दिन पहले महबूबनगर की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक थे और बीआरएस और कांग्रेस दोनों की तीखी आलोचना कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि अपने कुकर्मों के कारण केसीआर के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे।
इसके बजाय उन्होंने कांग्रेस और बीआरएस के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बीआरएस ने तेलंगाना से गलत तरीके से अर्जित धन का उपयोग करके कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस के अभियान को वित्त पोषित किया और सबसे पुरानी पार्टी अब इस एहसान का बदला लेगी।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: KCR सरकार के अथक प्रयास से डॉक्टरों में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, कई मेडिकल कॉलेजों की स्थापना












Click it and Unblock the Notifications