तेलंगाना: 'किसानों के फायदे के लिए लगाएंगे कोका कोला का यूनिट', केटीआर ने लोगों से किया बड़ा वादा

तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले बीआरएस ने जनता से कई चुनावी वादे कर रहा है। लोगों तक अपनी उपलब्धि पहुंचा रहे हैं। इस बीच तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामा राव ने मंगलवार को जगतियाल के लोगों से बड़ा वादा किया है।

उन्होंने कहा कि अगर विधायक डॉ. संजय कुमार भारी बहुमत से दोबारा चुने गए तो आम किसानों की मदद के लिए जगतियाल में पेप्सिको या कोका-कोला की एक इकाई स्थापित की जाएगी।

किसानों के फायदे के लिए लगाएंगे कोका कोला का यूनिट: केटीआर

मंत्री केटी रामा राव ने जिला पुलिस कार्यालय और एकीकृत सब्जी और मांस बाजार का उद्घाटन करने के अलावा लाभार्थियों को डबल बेडरूम घर सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह दोनों कंपनियों में से किसी एक की कोल्ड ड्रिंक विनिर्माण इकाई स्थापित करने की पहल करेंगे, क्योंकि जिले में आम का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा है।

केटी रामा राव ने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक संजय कुमार की प्रशंसा की

जगतियाल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए केटी रामा राव ने क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए स्थानीय विधायक संजय कुमार की प्रशंसा की। विधायक द्वारा किए गए अनुरोधों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए केटीआर ने किसानों के लिए बिना किसी नुकसान के जगतियाल टाउन मास्टर प्लान तैयार करने और शहर में भूमिगत जल निकासी नेटवर्क बिछाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जगतियाल को 1956 में नगर पालिका बनाया गया था, लेकिन कांग्रेस नेताओं की लापरवाही के कारण शहर की हालत खराब थी।

कांग्रेस शासन के दौरान अधिकारी बिजली के तार काट देते थे- केटी रामा राव

कांग्रेस शासन के दौरान बिजली अधिकारी बिजली के तार काट देते थे और मोटरों को नहर में फेंक देते थे, जिससे किसान संकट में पड़ जाते थे। अब स्थिति बदल गई है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'CM KCR होना चाहते थे NDA में शामिल, हमने खारिज कर दिया', PM मोदी का बड़ा खुलसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+