उत्तराखंड: समान नागरिक संहिता समिति ने लोगों से की बात, शादी, तलाक, गोद लेने सहित विषयों पर मांगे सुझाव
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने शनिवार को गढ़वाल क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के निवासियों के साथ बातचीत शुरू की।
देहरादून, 02 अक्टूबर: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने शनिवार को गढ़वाल क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के निवासियों के साथ इस विषय पर उनका सुझाव प्राप्त करने के लिए बातचीत शुरू की।

यह संवाद प्रक्रिया भारत-चीन सीमा पर अंतिम भारतीय गांव से शुरू की गई, जिसमें समिति के सदस्यों ने शादी, तलाक, गोद लेने, संपत्ति के अधिकार सहित विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों से सुझाव मांगे। सरकार के अनुसार, बड़ी संख्या में लोगों विशेषकर युवाओं, महिलाओं ने बातचीत में हिस्सा लिया। इस संवाद प्रक्रिया में समिति के सदस्यों- शत्रुघ्न सिंह, मनु गौड़ और सुरेखा डंगवाल ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें- VIDEO: पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड को किया याद, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि












Click it and Unblock the Notifications