VIDEO: पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड को किया याद, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले अमर शहीदों को याद किया है।
देहरादून, 02 अक्टूबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले अमर शहीदों को याद किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उत्तराखंड के रामपुर तिराहा पर हुए गोलीकांड में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शत्-शत् नमन। हमारी सरकार आंदोलनकारियों के स्वप्न के अनुरूप विकसित एवं सशक्त उत्तराखण्ड के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है। रामपुर तिराहे पर हुए गोलीकांड के आज 28वीं बरसी है।

साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गांधी और लाला बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि राष्ट्र की स्वाधीनता हेतु अपना जीवन समर्पित करते हुए अखिल विश्व को सत्य एवं अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। आपके सिद्धांत चिरकाल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे।
साथ ही उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया है। उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान के अमर उद्घोष से सम्पूर्ण राष्ट्र में नई ऊर्जा का संचार करने वाले जनप्रिय राजनेता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। राष्ट्रनिर्माण हेतु दिया गया आपका महान योगदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की












Click it and Unblock the Notifications