थिक्का रेड्डी को जान का खतरा, उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए: टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू
टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डी गौतम सवांग से टीडीपी नेता थिक्का रेड्डी को सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया।
हैदराबाद, 13 दिसंबर। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डी गौतम सवांग से राज्य भर में टीडीपी नेताओं पर लगातार हमलों के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके लोकतंत्र की रक्षा करने और सामान्य स्थिति बहाल करने का आग्रह किया। नायडू ने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि आंध्र प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है।

बता दें कि हाल ही में कुरनूल जिले के टीडीपी नेता थिक्का रेड्डी पर हमला हुआ था। उस पर कोसिगी मंडल के पेद्दा बोमपल्ले गांव में भगवान हनुमानस्वामी के जुलूस में शामिल होने के दौरान हमला हुआ था। टीडीपी प्रमुख ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के गुर्गों ने थिक्का रेड्डी पर क्रूर हमने का प्रयास किया, सौभाग्य से उन्हें स्थानीय कैडर ने बचा लिया। इस हमले में 5 टीडीपी कैडर घायल हुए।
यह भी पढ़ें: 12 साल की बच्ची के दांत में हुआ दर्द, डॉक्टर ने चेक किया तो मिली ओमिक्रॉन से संक्रमित
उन्होंने राज्य के पुलिस प्रमुख को याद दिलाते हुए कहा कि फरवरी 2020 में वाईएसआरसीपी के गुंडों के हमले में थिक्का रेड्डी घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि उस समय भी सत्ताधारी पार्टी से थिक्का रेड्डी को जान का खतरा था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन कम से कम अब तो उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। यदि उनके साथ कुछ अनहोनी होती है तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।












Click it and Unblock the Notifications