12 साल की बच्ची के दांत में हुआ दर्द, डॉक्टर ने चेक किया तो मिली ओमिक्रॉन से संक्रमित

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ जिले में नाइजीरिया से लौटी एक 12 वर्षीय लड़की में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। खबर है कि उस बच्ची के दांत में दर्द हुआ था।

मुंबई, 13 दिसंबर। भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़कर 38 हो गए हैं, जिनमें से सर्वाधिक मामले (18) महाराष्ट्र में मिले हैं। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ जिले में नाइजीरिया से लौटी एक 12 वर्षीय लड़की में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। खबर है कि उस बच्ची के दांत में दर्द हुआ था। दांत में दर्द की शिकायत के बाद जब उसका टेस्ट किया गया तो वह ओमिक्रॉन से संक्रमित मिली।

Omicron

दांत में दर्द की शिकायत पर उसके परिवार वाले बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने परिजनों से बच्ची की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट मांगी। जब उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया गया तो बच्ची कोरोना से संक्रमित मिली।

एक जोनल स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बाहर से जो भी व्यक्ति आ रहा है उसका टेस्ट किया जा रहा है और लड़की का भी टेस्ट किया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। यहां तक की उसके परिजन भी ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें जीजामाता अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें: Katrina-Vicky Wedding Pics: चंदवा में कैटरीना को स्टेज तक लेकर पहुंचीं उनकी बहनें, कैटरीना बोलीं- ये मेरी ताकत

बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के 18 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में सबसे पहला मामला नागपुर में सामने आया था। यह 40 वर्षीय व्यक्ति 5 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटा था। हालांकि व्यक्ति में इसके लक्षण बहुत कम थे। फिलहाल वह व्यक्ति नागपुर के एम्स में आइसोलेशन में है।

आज पिंपरी चिंचवाड़, पुणे में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 1 दिसंबर से अब तक कुल 77,530 यात्री दूसरे देशों से मुंबई, पुणे और नागपुर हवाईअड्डों पर पहुंचे हैं। इनमें 'जोखिम वाले' देशों के 11,751 लोग शामिल हैं और उनका आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+