BJP के दोहरे रवैये से तेलंगाना ने लिया सबक, केंद्र को नहीं भेजी जाएगी फसल नुकसान की रिपोर्ट

सीएम केसीआर ने मीडिया से बातचीत में कहा 'हम केंद्र पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं क्योंकि उन्हें जवाब देने में कम से कम छह महीने लगते हैं।

telangana

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने फैसला किया है कि हाल ही में बेमौसम बारिश के कारण फसल नुकसान की रिपोर्ट केंद्र को नहीं भेजी जाएगी, क्योंकि पूर्व में तेलंगाना को फसल नुकसान सहायता जारी करने में केंद्र सरकार विफल रही थी। इसके बजाय राज्य सरकार अपने खजाने से राहत और पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराएगी।

सीएम केसीआर ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हम केंद्र पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं क्योंकि उन्हें जवाब देने में कम से कम छह महीने लगते हैं। केंद्र ने इससे पहले कभी भी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। जब-जब किसानों को प्रकृति की मार का सामना करना पड़ा, केंद्र सरकार ने निराश किया।'

उन्होंने कहा कि केंद्र से सहायता नहीं लेने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि मोदी सरकार अपनी किसान विरोधी नीतियों के लिए जानी जाती है और अतीत में राज्य की अपीलों को अनसुना कर दिया गया था। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि केंद्र की रुचि केवल राजनीति में है, ना कि लोगों और नीतियों में।'

फसल नुकसान मुआवजे की अनुशंसित राशि को लेकर भी मुख्यमंत्री केंद्र पर जमकर बरसे। चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) को केवल बीमा कंपनियों के लिए फायदेमंद योजना करार दिया, किसानों के लिए नहीं। उन्होंने भारत के लिए एक नई एकीकृत कृषि नीति की आवश्यकता को दोहराया, जो बीआरएस की प्रमुख मांग थी। जबकि केंद्र की पिछली सरकारों की बीमा योजनाएं खराब थीं, वर्तमान भाजपा शासन में स्थिति और भी खराब थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+