अन्नामलाई और शाह की 30 मिनट की सीक्रेट मीटिंग ने बढ़ाया सस्पेंस! इस्तीफा देने के बीच इस मुलाकात का मकसद क्या?

K Annamalai Amit Shah Meeting: तमिलनाडु की राजनीति में मचे महा-संग्राम के बीच एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ने और नई क्षेत्रीय पार्टी बनाने की अटकलों के बीच, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार (02 जूम) को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच यह बेहद अहम बैठक करीब 30 मिनट तक चली। अमित शाह से मिलने से पहले अन्नामलाई ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष के साथ भी लंबी चर्चा की। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन ये कंफर्म नहीं किया गया है।

K Annamalai meets Amit Shah

हालांकि इस मुलाकात के ठीक बाद अन्नामलाई बिना मीडिया से बात किए वहां से निकल गए, जिसने सस्पेंस को और ज्यादा बढ़ा दिया है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इस्तीफे की खबरों के बीच अन्नामलाई अचानक अमित शाह के पास क्यों पहुंचे और इस बंद कमरे की मुलाकात का असली सच क्या है?

▶️अमित शाह से मुलाकात का असली मकसद क्या है? (Why Annamalai Met Amit Shah)

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक अन्नामलाई के करीबियों और बीजेपी सूत्रों से जो छनकर खबरें आ रही हैं, उनके मुताबिक बातचीत का पूरा केंद्र उनका इस्तीफा ही था। हालांकि, कयासों के विपरीत एक बड़ी जानकारी यह सामने आई है कि अन्नामलाई ने अभी तक आधिकारिक (Formally) तौर पर अपना इस्तीफा पार्टी को नहीं सौंपा है।

कहा जा रहा है कि अमित शाह के साथ बैठक में उनके इस्तीफे की इच्छा और पार्टी से उनकी नाराजगी के मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई है। दिल्ली के रणनीतिकार उन्हें किसी भी कीमत पर रोकने की कोशिश में जुटे हैं। यही वजह है कि मंगलवार की देर रात बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और अन्नामलाई के बीच एक बार फिर से इस मसले पर बातचीत होने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि अन्नामलाई जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

किस जाति से हैं अन्नामलाई? कौन हैं पत्नी, घर-परिवार में कौन-कौन? BJP छोड़ने के बाद कैसा होगा पॉलिटिकल करियर
किस जाति से हैं अन्नामलाई? कौन हैं पत्नी, घर-परिवार में कौन-कौन? BJP छोड़ने के बाद कैसा होगा पॉलिटिकल करियर

▶️अन्नामलाई की नाराजगी की असली वजह क्या है?

अन्नामलाई पिछले काफी समय से अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं और इसके पीछे साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से जुड़े फैसले हैं:

🔹अध्यक्ष पद से हटाया जाना: चुनाव से ठीक पहले अन्नामलाई की जगह नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु बीजेपी का नया अध्यक्ष बना दिया गया था, जिससे वे अलग-थलग पड़ गए थे।

🔹AIADMK से चुनावी गठबंधन: अन्नामलाई अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी सलाह दरकिनार कर AIADMK से दोबारा हाथ मिला लिया।

🔹चुनाव न लड़ना: कोयंबटूर क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक चाहते थे कि अन्नामलाई खुद विधानसभा चुनाव लड़ें, लेकिन पार्टी की अंदरूनी राजनीति के चलते उन्होंने खुद को इस रेस से बाहर कर लिया था।

BJP से अन्नामलाई का Exit फाइनल, नई पार्टी ला रहे सिंघम, हाईकमान के ठुकराए ऑफर, मोदी-शाह भी अब नहीं रोक पाएंगे!
BJP से अन्नामलाई का Exit फाइनल, नई पार्टी ला रहे सिंघम, हाईकमान के ठुकराए ऑफर, मोदी-शाह भी अब नहीं रोक पाएंगे!

▶️4 जून को जन्मदिन और कोयंबटूर की सड़कों पर लगे खास पोस्टर

इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर अन्नामलाई को लेकर माहौल बेहद गर्म है। दिलचस्प बात यह है कि 4 जून को अन्नामलाई का जन्मदिन है। इससे ठीक पहले कोयंबटूर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर उनके समर्थकों ने बड़े-बड़े पोस्टर्स लगा दिए हैं। इन पोस्टर्स पर बड़े अक्षरों में लिखा है- "हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए।"

यह साफ इशारा है कि उनके समर्थक अब उन्हें बीजेपी के दायरे से बाहर निकलकर तमिलनाडु के एक स्वतंत्र नेता के रूप में देखना चाहते हैं।

जब चेन्नई एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनसे नई पार्टी बनाने को लेकर सीधा सवाल किया, तो अन्नामलाई ने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, "कृपया थोड़ा इंतजार कीजिए। हम अगले दो दिनों में एक साथ बैठेंगे और इस पर खुलकर बात करेंगे।" खबर है कि तमिलनाडु लौटकर वे एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

▶️थलपति विजय के सीएम बनने के बाद बदल गया तमिलनाडु का समीकरण

तमिलनाडु की राजनीति में यह सारा उथल-पुथल ऐसे समय पर हो रहा है, जब राज्य में एक ऐतिहासिक बदलाव हो चुका है। साल 2026 के विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने सी. जोसफ विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही राज्य से डीएमके और AIADMK का दशकों पुराना दबदबा खत्म हो गया है।

विजय ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 120 विधायकों के समर्थन के साथ तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके नए कैबिनेट में 'बुसी' एन. आनंद, आधव अर्जुना, के.ए. सेंगोट्टइयन और सी.टी.आर. निर्मल कुमार जैसे मंत्रियों को शामिल किया गया है। अपने पहले भाषण में सीएम विजय ने एक 'नए युग' की शुरुआत का एलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलेगी।

विजय ने यह भी साफ कर दिया है कि वे बीजेपी से दूरी बनाकर रखेंगे। ऐसे में अन्नामलाई को लगता है कि बीजेपी में रहकर द्रविड़ राजनीति का मुकाबला करना अब मुमकिन नहीं है, और यही वजह है कि वे अमित शाह से मिलकर अपनी नई राह चुनने की इजाजत मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+