'मैंने गाय का गोश्त बनाया है, सुवेंदु अधिकारी खाओगे क्या?' कौन है ये महिला? जिसका वीडियो हुआ वायरल

Woman Offers Beef CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्‍ता संभलाने के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इस सबके बीच सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पश्चिम बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी को चिढ़ाते हुए गाय का मांस खाने के लिए ऑफर कर रही है। इस वायरल वीडियो के सबंध में शिकायत दर्ज कर ली गई है और महिला को पुसिल ने हिरासत में ले लिया है। आइए जानते हैं क्‍या है पूरा मामला और कौन है ये महिला?

क्‍या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में को एक महिला रसोई में खाना बनाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में वो बंगाली भाषा में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम लेती है और ईद-उल-अजहा तथा मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर उनकी नीतियों की आलोचना कर रही थी। इस वीडियो में महिला गाय का गोश्‍त खाने के लिए सुवेंदु अधिकारी को ऑफर कर रही है।

Woman Offers Beef

'मैंने गाय का गोश्त बनाया है, शुभेंदु खाओगे क्या?'

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में महिला ने कड़ाही में " गाय का गोश्त (BEEF)" पकाने का दावा किया। साथ ही उसने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को खाने के लिए आमंत्रित करते हुए कटाक्ष किया, "आपने इस बार तो मुझे कुर्बानी (ईद-उल-अजहा) नहीं देने दी, लेकिन आपने खुद दूसरों के घर जाकर दो-दो कटोरी गोश्त खाकर आए।"

'भात खाना हो, तो वह भी बता देना'

महिला ने आगे कहा, "आपको गोश्त खाना बहुत पसंद है, इसलिए मैंने आपके लिए गाय का गोश्त और साथ में रोटी बनाई है। अगर आपको भात (चावल) खाना हो, तो वह भी बता देना।"

'लालच का परिणाम बुरा होता है'

वीडियो के आखिरी हिस्से में महिला ने सुवेंदु अधिकारी पर मुसलमानों पर अत्याचार करने और हिंदुओं को भड़काने का आरोप लगाया। महिला ने गुस्से में कहा, "ज्यादा लालच अच्छा नहीं होता और लालच का परिणाम बुरा होता है।" चेतावनी देते हुए उन्होंने यह भी कहा, "आप जो हिंदुओं को भड़का रहे हो, याद रखना ऊपर अल्लाह बैठा है और वह आपको इसका सबक सिखाएगा।"

कौन है ये महिला?

सुवेंदु अधिकारी को गाय का मांस खाने के लिए आमंत्रित्र करने वाली महिला का नाम जोसना बीवी है। गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के चकरपुर इलाके में चंद्रलोक निवासी फजूर रहमान की पत्नी है और एक एक गृहणी है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत मिलने के बाद जांच की गई। जोसना बीवी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और वीडियो व्यापक रूप से चर्चा का विषय बना हुआ है।

कैप्‍टन भारत भारद्वाज कौन हैं? पासिंग आउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, VIDEO वायरल
कैप्‍टन भारत भारद्वाज कौन हैं? पासिंग आउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, VIDEO वायरल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+