तेलंगाना: कांग्रेस का आदेश, 30 विधानसभा क्षेत्रों में फिर से होगा सर्वेक्षण, KC वेणुगोपाल से मिले थे बीसी नेता
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस पूरी तरह से जुट गई है। 6 गारंटी को लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने एक टीम गठित की है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस ने कर्नाटक मॉडल को अपनाया है। इस बीच कांग्रेस ने एक और बड़ा फैसला किया है।
कांग्रेस आलाकमान ने तेलंगाना इकाई को लगभग 30 विधानसभा क्षेत्रों में फिर से सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है। कई नेताओं की आपत्ति के बाद यह निर्णय लिया गया है। बीसी नेताओं, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी, सीएलपी नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कांग्रेस राज्य प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने इसको लेकर आपत्ति की थी।

इसको लेकर होटल में एक बैठक हुई थी। बैठक में एआईसीसी सचिव रोहित चौधरी, मंसूर अली खान और पीसी विष्णुनाथ भी शामिल हुए थे। हाल ही में पार्टी के बीसी नेताओं ने एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और सर्वेक्षण रिपोर्ट के संबंध में अपनी बात रखी थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वेणुगोपाल ने पार्टी की राज्य इकाई को लगभग 30 विधानसभा क्षेत्रों में फिर से सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है।
सर्वे रिपोर्ट आने के बाद होगी स्क्रीनिंग कमेटी की अंतिम बैठक
बीसी नेताओं ने इस बात पर चिंता जताई थी कि पार्टी सर्वेक्षण रिपोर्टों के आधार पर उनकी उम्मीदवारी में कटौती करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इन सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की अंतिम बैठक होने की संभावना है। यह पता चला है कि उन्होंने योजना और अभियान रणनीतियों के साथ-साथ चुनाव रणनीतिकार सुनील कनुगोलू द्वारा प्रस्तुत सर्वेक्षण रिपोर्ट पर भी विचार-विमर्श किया है।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'BRS को कोई निर्णय लेने के लिए आपकी NOC की जरूरत नहीं', गठबंधन को लेकर PM मोदी पर बरसे KTR












Click it and Unblock the Notifications