तेलंगाना: 'BRS को कोई निर्णय लेने के लिए आपकी NOC की जरूरत नहीं', गठबंधन को लेकर PM मोदी पर बरसे KTR

भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के उद्योग और आईटी मंत्री केटी रामा राव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को आपसे अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर बीआरएस पार्टी कोई निर्णय लेना चाहती है, तो हमारी पार्टी के सदस्य इसे लेंगे। हमें आपकी एनओसी की जरूरत नहीं है। तेलंगाना के लोग केसीआर को तीसरी बार अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

BRS को कोई निर्णय लेने के लिए आपकी NOC की जरूरत नहीं

केटीआर ने आगे पूछा कि बीजेपी ने अपने शासन के पिछले दस वर्षों में तेलंगाना के लिए क्या किया? उन्होंने पूछा कि पिछले दशक में आपने तेलंगाना के लिए क्या हासिल किया है? लोगों को आपको और आपकी पार्टी को वोट क्यों देना चाहिए?

बैठक को संबोधित करते हुए केटी रामा राव ने कहा कि बीआरएस कभी बीजेपी के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगी। बीजेपी देश के पहले आतंकवादी नाथूराम गोडसे की पूजा करती है और उसका अनुसरण करती है। जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। आतंकवादी की पूजा करने वाली पार्टी से कभी गठबंधन नहीं कर सकते।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निजामाबाद का दौरा किया। जहां एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केसीआर, एनडीए में शामिल होना चाहते थे। लेकिन हमने उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया। भले ही इसका मतलब 2020 के ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनावों में भाजपा विपक्ष में बैठी हो। लेकिन हमने केसीआर के साथ गठबंधन नहीं किया।

पीएम मोदी ने बीआरएस सरकार पर राज्य के विकास के लिए आवंटित धन को 'लूटने' का आरोप लगाया।
बीजेपी सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए बीआरएस सरकार को भारी धनराशि दी है। लेकिन दुर्भाग्य से बीआरएस सरकार ने वह पैसा लूट लिया। लूट उनका मंत्र है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'आतंकवाद नाथूराम गोडसे की पूजा करने वाली पार्टी के साथ कभी गठबंधन नहीं कर सकते', KTR का BJP पर हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+