तेलंगाना: आदिवासी बस्तियों में थ्री फेज बिजली आपूर्ति कराएगी बीआरएस सरकार, बोले सीएम केसीआर
बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बीआरएस के तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आने के बाद तेलंगाना के दूरदराज के इलाकों, खासकर आदिवासी बस्तियों में श्री फेज बिजली आपूर्ति के साथ विद्युतीकरण पूरा करने का वादा किया है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त बजट आवंटन किया गया है। इस पर काम पहले से ही चल रहा है। बीआरएस सरकार इसे जल्द पूरा कर लेगी।

महबूबाबाद निर्वाचन क्षेत्र में प्रजा आशीर्वाद सभा की बैठक में बोलते हुए सीएम केसीआर ने कहा कि बीआरएस सरकार ने आदिवासियों के खिलाफ सभी मामलों को वापस ले लिया है। इसके अलावा 25 हजार एकड़ के लिए पोडु भूमि पट्टे जारी किए हैं। तेलंगाना सरकार ने तत्काल प्रभाव से पोडु भूमि लाभार्थियों के लिए रायथु बंधु और रायथु बीमा योजनाओं का भी विस्तार किया है। इस दौरान सीएम केसीआर ने आदिवासियों के लिए राज्य सरकार की कई पहलों के बारे में जानकारी दी।
सीएम केसीआर ने कहा कि आदिवासी कल्याण आवासीय विद्यालयों की स्थापना के साथ-साथ महबूबाबाद में एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी स्थापित की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में और अधिक शैक्षणिक संस्थान विकसित करने की योजनाएं चल रही हैं।
महबूबाबाद जिला में आया काफी परिवर्तन
मुख्यमंत्री ने कहा कि महबूबाबाद जिला में काफी परिवर्तन आया है। सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ-साथ अन्य सुविधाएं दी गई हैं।
आपका वोट बेहद कीमती- सीएम केसीआर
सीएम केसीआर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आपका वोट बेहद कीमती है। अपना वोट क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए इस्तेमाल करें। किसी के बहकावें में ना आएं। उन्होंने याद दिलाया कि पांच दशकों से अधिक समय तक पिछले कांग्रेस शासन के तहत कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं की।
यह भी पढ़ें- KCR मतदाताओं से बोले- तेलंगाना का विकास जारी रहे, ये सुनिश्चित करने की आपकी बारी है












Click it and Unblock the Notifications