KCR मतदाताओं से बोले- तेलंगाना का विकास जारी रहे, ये सुनिश्चित करने की आपकी बारी है

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीआरएस प्रमुख और मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव युद्ध स्‍तर पर प्रचार कर रहे हैं। लगातार तीसरी बार सत्‍ता में आने के लिए केसीआर विशाल जनसभाएं, रैलियां और जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं एटचैम्पेट में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मतदाओं से बीआरएस सरकार के साथ तुलना करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां और विकास गिनाए। इसके साथ ही केसीआर ने तेलंगाना की तुलना विपक्षी पार्टियों के शासित राज्‍यों से की।

kcr telangana brs

केसीआर ने लोक‍तांत्रि‍क प्रक्रिया में बढ-चढ़ कर भूमिका निभाने पर जोर देते हुए मतदाताओं से कहा कि अब समय आ गया है कि तेलंगाना के लोग राज्‍य की प्रगति को जारी रखने के लिए योगदान दें। वोट डालने से पहले बीआरएस शासन के मुकाबले पिछली सरकारों के प्रदर्शन का मूल्‍यांकन अवश्‍य करें।

उन्‍होंने कहा हमने मिलकर बहुत संघर्ष के बाद तेलंगाना राज्‍य हासिल किया है। पिछले साढ़े नौ सालों में मैंने तेलंगाना की प्रगति के लिए अपना पूरा योगदान दिया है। अब राज्‍य का विकास जारी रहे, ये सुनिश्चित करने की आपकी बारी है , इसके अलावा और जरूरतों को इसका फल मिले। उन्‍होंने कहा आपकी कोई भी हिचकिचिहाट पूरे तेलंगाना राज्‍य के लिए विनाश का कारण बन सकती हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा अतीत की कांग्रेस सरकारों के अंधकार युक को कांग्रेस वापस ला सकती है।

मुख्‍यमंत्री केसीआर ने याद दिलाया कि तेलंगाना के लोगों को पीने के पानी और उन निर्बाध बिजली आपूर्ति का वादा बीआरएस ने पूरा किया। उन्‍होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि राज्‍यों में चुनाव के दौरान भाजपा वादे करेगी लेकिन जिन राज्‍यों में भाजपा की सरकार है वहां पर महत्‍पूर्ण प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।

इसके साथ ही केसीआर ने काम किए जाने या काम ना किए जाने की हमेशा आलोचना होगी लेकिन राज्‍य के लोगों को दूरगामी सोच को अपनाना होगा। इसके साथ ही केसीआर ने सभा में मौजूद मतदाताओं से सवाल किया कि क्‍या वे राज्‍य मे धान के उत्‍पादन में गिरावट देखना चाहते हैं, जो वर्तमान सरकार के समय में तीन करोड़ टल है आ्रैर जिसे 4 टन बढ़ाने का सरकार का लक्ष्‍य है। इसके जवाब में सभा में मौजूद मतदाताओं ने केसीआर की जीत के नारे लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+