टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने एनटीआर की पुण्यतिथि पर दी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि

नायडू ने एनटीआर की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और एक सामान्य व्यक्ति से एक असाधारण नेता बनने तक की उनकी ऐतिहासिक यात्रा को याद किया।

हैदराबाद, 19 जनवरी। टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से 28 मई को एनटी रामाराव के जन्म शताब्दी समारोह से पहले लोगों की भलाई और विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का आह्वान किया। नायडू ने एनटीआर की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और एक सामान्य व्यक्ति से एक असाधारण नेता बनने तक की उनकी ऐतिहासिक यात्रा को याद किया।

NTR

उन्होंने कहा कि एक छोटे किसान परिवार में जन्मे एनटीआर दुनिया भर में तेलुगु जाति के लिए आत्मसम्मान और पहचान लेकर आए। उन्होंने कहा कि पार्टी इस साल अपने गठन के 40 साल पूरे कर लेगी। साथ ही एनटीआर की जन्मशती 28 मई को मनाई जाएगी। दोनों ही अवसर न केवल पार्टी कैडरों के लिए बल्कि हर जगह तेलुगु लोगों के लिए महत्वपूर्ण घटनाओं के रूप में सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें: जर्मनी में पहली बार मिले एक लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित, फिर भी प्रतिबधों के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि टीडीपी चाहे सरकार में रहे या विपक्ष में, पार्टी हमेशा लोकहित के कार्य करती रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस कठिन समय में टीडीपी के लोगों को लोगों की खातिर अपने संघर्ष और आंदोलन को और तेज करना चाहिए। नायडू ने कहा कि एनटीआर के पदचिन्हों पर चलते हुए टीडीपी सदा लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+