जर्मनी में पहली बार मिले एक लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित, फिर भी प्रतिबधों के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन

जर्मनी में पिछले 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा कोविड मरीज मिले हैं, जबकि दूसरी तरफ देश में कोविड प्रतिबंधों और वैक्सीन अनिवार्यता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

बर्लिन, जनवरी 19: यूरोपीय देश जर्मनी में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गये हैं और बुधवार को जर्मनी में 1 लाख 12 हजार 323 नए कोरोनोवायरस मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई है। जबकि दूसरी तरफ जर्मनी में कोविड 19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गये प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

जर्मनी में एक लाख से ज्यादा मरीज

जर्मनी में एक लाख से ज्यादा मरीज

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लॉटरबैक ने कहा है कि, देश में भले ही एक लाख 18 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं, लेकिन देश में अभी तक कोविड संक्रमण का पीक नहीं आया है। वहीं, देश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि, मई तक देश की पूरी आबादी को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य जर्मनी की सरकार ने रखा है। वहीं, जर्मनी के संक्रामक मरीजों पर रिसर्च करने वाले अस्पताल रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) ने कहा कि जर्मनी में सीओवीआईडी ​​-19 संक्रमणों की संख्या अब 81 लाख 86 हजार 850 हो गई है और बुधवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 239 हो गई। जिसके बाद जर्मनी में कोविड संक्रमण से मौतों की संख्या बढ़कर एक लाख 16 हजार 81 हो गई है।

कुछ हफ्ते रहेगी चरम पर लहर

कुछ हफ्ते रहेगी चरम पर लहर

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लॉटरबैक ने कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि कोरोना संक्रमण लहर कुछ हफ्तों में चरम पर होगी क्योंकि अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वेरिएंट ने पिछले एक हफ्ते में रिकॉर्ड संख्या में मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। जर्मनी में इस वक्त हर एक लाख लोगों में 584.4 लोग कोविड पॉजिटिव हो रहे हैं। जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री ने फरवरी मध्य तक देश में कोरोना संक्रमण के पीक पर पहुंचने की संभावना जताई है और कहा है कि, हर दिन कम से कम 2 लाख मामले सामने आ सकते हैं। वहीं, जर्मन स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि, इस साल अप्रैल महीने के बाद देश में हर किसी के लिए कोरोना वायरस वैक्सीन लेना अनिवार्य होगा।

प्रतिबंधों का विरोध

प्रतिबंधों का विरोध

एक तरफ जर्मनी में हर दिन एक लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं और अगले कुछ दिनों में ये आंकड़ा 2 लाख तक जा सकती है, तो दूसरी तरफ देश में लगाए गये कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं और लोग खुलेआम कोविड प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन कर रहे हैं। पूरे जर्मनी में सोमवार रात को हजारों लोग सड़कों पर कोविड प्रोटोकॉल्स के विरोध में उतर आए। वहीं, कई लोग देश में वैक्सीन की अनिवार्यता का विरोध कर रहे थे। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार देश भर में करीब 70 हजार से ज्यादा लोग अलग अलग रैलियों में शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+