ओडिशा में पिछले 2 वर्षों में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा और मौतों के आंकड़े मे आई भारी गिरावट
देश में पिछले दो वर्षों में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से संबंधित हिंसा और मौतों की संख्या में गिरावट आई है।
भुवनेश्वर, 9 फरवरी। देश में पिछले दो वर्षों में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से संबंधित हिंसा और मौतों की संख्या में गिरावट आई है। साल 2009 में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसाओं का आंकड़ा 2258 सर्वकालिक उच्च स्तर पर था जो साल 2021 में 77% घटकर 509 पर आ गया। वहीं, अकेले ओडिशा में साल 2021 में वामपंथी उग्रवादियों द्वारा शुरू की गई हिंसा की 32 घटनाएं दर्ज की गई थीं। इसी अवधि के दौरान राज्य में इन घटनाओं के कारण कुल 3 हताहत हुए। गृह मंत्रालय द्वारा साझा की गयी जानकारी में इस बात का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें: हफ्तेभर सस्पेंड रहने के बाद दोबारा एक्टिवेट किया गया भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स का इंस्टाग्राम अकाउंट
मंत्रालय ने कहा कि ओडिशा में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित घटनाओं में पिछले 3 सालों में भारी गिरावट दर्ज हुई है। साल 2019 में ओडिशा में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा के 50 मामले सामने आए थे जबकि 9 मौतें दर्ज की गई थीं, वहीं साल 2019 में हिंसा के मामले 45 थे जबकि मौतों की संख्या 11 रिकॉर्ड हुई।












Click it and Unblock the Notifications