हफ्तेभर सस्पेंड रहने के बाद दोबारा एक्टिवेट किया गया भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स का इंस्टाग्राम अकाउंट

एक सप्ताह से अधिक समय तक अस्पष्ट कारणों से निलंबित रहने के बाद, श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स का इंस्टाग्राम अकाउंट बुधवार को एक्टिवेट कर दिया गया है।

श्रीनगर, 9 फरवरी। एक सप्ताह से अधिक समय तक अस्पष्ट कारणों से निलंबित रहने के बाद, श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स का इंस्टाग्राम अकाउंट बुधवार को एक्टिवेट कर दिया गया है। कोर के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स को सोशल मीडिया कंपनियों ने अस्पष्ट कारणों का हवाला देते हुए जनवरी के अंत तक निलंबित कर दिया था। भारतीय सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स का इंस्टाग्राम अकाउंट एक हफ्ते से अधिक समय तक सस्पेंड रहने के बाद आज सक्रिय हो गया है।

Chinar Corps

चिनार कॉर्प्स का पाक प्रायोजित आतंकवाद से लड़ने में प्रमुख योगदान

सेना के अधिकारियों ने बताया कि कोर के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद हुए लगभग एक सप्ताह से भी ऊपर हो गया, लेकिन आज इसे एक्टिवेट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हालांकि कोर का फेसबुक अकाउंट अभी भी बंद है और इसके जल्द सक्रिय होने की उम्मीद है, वे इसको लेकर फेसबुक के संबर्क में हैं। श्रीनगर स्थित चिनार कोर्प्स पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद और भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ उसके दुष्प्रचार से लड़ने के लिए भारतीय सेना की मुख्य शाखा है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के इलाज के लिए पहला नेजल स्प्रे लॉन्च, 48 घंटे में होगा कोरोना का खात्मा, जानें इसके 5 महत्वपूर्ण तथ्य

कब बंद किया गया था अकाउंट

बता दें कि कोर के इंस्टाग्राम और फेसबुक सोशल मीडिया अकाउंट्स को उस समय निलंबित कर दिया था जब पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ वैश्विक मंच पर प्रचार करना शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+