राजस्थान: दिल्ली पहुंचे CM अशोक गहलोत, सुखविंदर सिंह रंधावा और गोविंद डोटासरा
राजस्थान चुनाव की तारीख अब नजदीक आने लगी है। इसके साथ ही कांग्रेस में सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अचानक दिल्ली रवाना हो गए।
दिल्ली पहुंचते ही राजस्थान की राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस ने अभी तक सिर्फ तीन लिस्ट जारी किए हैं। जिसमें 95 उम्मीदवारों के नाम ही फाइनल किए हैं। अभी भी 105 उम्मीदवार अपने नाम के ऐलान पर नजरें टिकाए हैं। इस बीच आज शाम पांच बजे कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।

बैठक की अध्यक्षता गौरव गोगाई करेंगे। इस बैठक में कांग्रेस की चौथी लिस्ट पर चर्चा की जाएगी। कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि कल 29 अक्टूबर या फिर 30 अक्टूबर को चौथी लिस्ट में अधिक से अधिक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान: सर्वे में आई CM अशोक गहलोत के लिए अच्छी खबर, उनके काम से जनता बेहद खुश












Click it and Unblock the Notifications