राजस्थान: सर्वे में आई CM अशोक गहलोत के लिए अच्छी खबर, उनके काम से जनता बेहद खुश
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जमकर प्रचार में जुट गई है। 25 नवंबर को राजस्थान में विधानसभा चुनाव है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने राजस्थान में 7 गारंटी दी है। इस बीच सीएम अशोक गहलोत प्रदेश में जनता के बीच अपनी उपलब्धि गिना रहे हैं।
हालांकि, इस बीच एबीपी सी वोटर सामने आया है। इस सर्वे के माध्यम से पता चला है कि राजस्थान के लोग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काम से कितना खुश हैं। जनता उनके काम को कितना पसंद कर रहे हैं।

सर्वे में सीएम अशोक गहलोत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सीएम गहलोत के पक्ष में सर्वे आया है। अधिकांश लोगों ने सीएम के फेवर में जवाब दिया है। इन लोगों को सीएम अशोक गहलोत के काम अच्छे लगे हैं। इस सर्वे ने साफ कर दिया कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है।
एबीपी सी वोटर ने राजस्थान में सर्वे किया है। इसमें 2 हजार 258 लोगों की राय ली गई है। इस सर्वे में 43 प्रतिशत लोगों ने उनके कामों की तारीफ की है। राजस्थान में अशोक गहलोत फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
जोधपुर की सरदारपुरा सीट से सीएम अशोक गहलोत 2023 के चुनाव में भी इसी सीट से लड़ेंगे। 1999 से ही सीएम गहलोत इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications