पंजाब: राघव चड्ढा ने चीन के मुद्दे पर संसद में भाजपा सरकार को घेरा, केंद्र से किए कई तीखे सवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने चीन के मुद्दे को लेकर संसद में भाजपा सरकार को घेरा।

राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने चीन के मुद्दे को लेकर संसद में भाजपा सरकार को घेरा। चड्ढा ने राज्यसभा में सीमा पर चीनी सेना की लगातार घुसपैठ और एम्स से डेटा चोरी के मुद्दे को राज्यसभा में उठाया और सरकार से कई तीखे सवाल किए।

चड्ढा ने मंगलवार को संसद में कहा कि अभी कुछ दिन पहले एम्स में बड़े पैमाने पर डेटा चोरी की घटना सामने आई है, जहां शीर्ष नेताओं, जजों, अधिकारियों समेत कई लोगों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखे हुए हैं। इस मामले की एफआईआर में कहा गया था कि ये डेटा चोरी चीन ने किया है। उन्होंने सवाल किया कि भारत सरकार इसे लेकर क्या कर रही है इसका जवाब दे।

चड्ढा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत सरकार को बहुत अच्छी सलाह दी थी कि भारत को चीन के साथ अपना सारा व्यापार बंद कर उसे आर्थिक झटका देना चाहिए। लेकिन सदन में उनकी यह मांग उठाने पर मेरा माइक बंद कर दिया गया।

सदन में अपना सवाल पूरा नहीं करने के बाद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर पूछा कि संसद में अरविंद केजरीवाल की जायज मांग उठाने पर मेरा माइक्रोफोन क्यों बंद कर दिया गया?

उन्होंने कहा कि चीनी सेना बार-बार भारत की सीमा पर हमारे जवानों से उलझती है। लेकिन हर बार भारतीय सेना मजबूती से चीनी सेना को सीमा से खदेड़ देती है। इसलिए चीन के साथ व्यापार बंद कर उसे आर्थिक झटका देने का यह सही समय है।

यह भी पढ़ें- 'वित्त मंत्री प्याज की महंगाई नहीं जानती, दूध-दही, आटे पर क्या बोलेंगी'? सदन में बोले आप नेता राघव चड्ढा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+