'वित्त मंत्री प्याज की महंगाई नहीं जानती, दूध-दही, आटे पर क्या बोलेंगी'? सदन में बोले आप नेता राघव चड्ढा
देश का किसान भोला है, भुल्लकड़ नहीं। उसे याद है केंद्र सरकार ने कैसे 1 साल किसानों को सड़कों पर आंदोलन करवाया। जिसमें 800 किसान शहीद हो गए।

आप सांसद राघव चड्ढा ने सदन में महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था मैं प्याज नहीं खाती, इसलिए प्याज की महंगाई नहीं जानती। वित्त मंत्री जी दूध दही आटे की महंगाई पर क्या बोलेंगी? उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में 30 किसान हर दिन आत्महत्या कर रहा है। देश का किसान भोला है, भुल्लकड़ नहीं। उसे याद है केंद्र सरकार ने कैसे 1 साल किसानों को सड़कों पर आंदोलन करवाया। जिसमें 800 किसान शहीद हो गए।
यह भी पढ़ें- पंजाब से सभी प्रमुख देशों के लिए केंद्र जल्द शुरू करे सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट्स, राघव चड्ढा ने सदन में उठाई मांग












Click it and Unblock the Notifications