पंजाब में मान सरकार मनाएगी राष्ट्रीय पोषण माह, मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताई वजह

चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्‍य सरकार अगले महीने को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाएगी। यह जानकारी आज सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी है। डॉ. बलजीत कौर ने आज यहां कहा कि, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली हमारी सरकार लगातार बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए कार्यशील रही है। हम 1 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 तक, राष्ट्रीय पोषण माह मनाएंगे।

Punjab Government will celebrate National Nutrition Month, says Minister Dr. Baljit Kaur

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पोषण माह और पखवाड़ा हर वर्ष महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा सभी सहयोगी मंत्रालयों/विभागों की भागीदारी से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान महिलाओं और उनके स्वास्थ्य, बच्चे और शिक्षा-पोषण की पढ़ाई, लिंग संवेदनशील जल संरक्षण और प्रबंधन, महिलाओं और बच्चों के लिए पारंपरिक भोजन से संबंधित विषयों पर गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्‍होंने कहा कि, हमारी सरकार द्वारा जो कदम उठाए गए हैं, उन्‍हें जनता के बीच वर्णित करेंगे, इसी कड़ी के तहत राज्य में 1 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि, पंजाब सरकार लगातार बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए सक्रिय है।

गुजरात: AAP के बाद अब कांग्रेस ने किए कल्‍याणकारी वादे, कहा- किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ होगी, 10 घंटे मुफ्त बिजली, MSP की गारंटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+