गुजरात में कांग्रेस के वादे- किसानों को 3 लाख तक की कर्ज माफी, 10 घंटे मुफ्त बिजली, बोनस भी मिलेगा

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटे सियासी दल एक से एक बढ़कर लुभावने वादे कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने गुजरात में दिल्‍ली और पंजाब की तरह मुफ्त बिजली-पानी व शिक्षा मुहैया कराने का वादा किया है। इसके अलावा ही 10 लाख नौकरियां और बेरोजगारों के लिए हजार रुपए प्रति महीना देने का भी ऐलान किया। अब कांग्रेस ने भी मतदाताओं के लिए कई बड़े वादे किए हैं।

'किसानों का तीन लाख रुपये तक कर्ज होगा माफ'

'किसानों का तीन लाख रुपये तक कर्ज होगा माफ'

कांग्रेस की गुजरात इकाई द्वारा कहा गया है कि, कांग्रेस सत्‍ता में आई तो किसानों का तीन लाख रुपये तक कर्ज माफ कर दिया जाएगा। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि, किसानों को दस घंटे तक मुफ्त बिजली मिलेगी। इसके अलावा पार्टी एक ऐसा कानून लाएगी, जो खुले बाजार में भी किसानों के एमएसपी के अधिकार को बनाए रखेगा। और, जब कृषि उपज की कीमतें खुले बाजार में किसानों के अनुकूल न हों तो उसे भी संभाला जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने यहां बोनस देने का भी वादा किया है।

किसानों को MSP का भी वादा

किसानों को MSP का भी वादा

बता दें कि, किसानों के कर्ज माफी का वादा कांग्रेस (GPCC) अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने किया है। उन्‍होंने कल कहा कि, गुजरात में सत्ता में आने पर हमारी पार्टी कृषि व कृषि ऋण में तीन लाख रुपये तक की कर्ज माफ करेगी। उन्‍होंने कहा कि यह कैबिनेट की बैठक में यह हमारा पहला फैसला होगा। इसके अलावा उन्‍होंने किसानों को MSP व पशुपालकों को सहकारी डेयरियों में दूध उत्पादन में योगदान के लिए 5 रुपये प्रति लीटर का भुगतान किए जाने का भी वादा किया है।

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार

गुजरात कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कहा, ''हमारी सरकार आने पर किसानों उनका वो दर्जा देंगे कि वे कृषि भूमि खरीद सकें और अपने मवेशियों के लिए चारा उगा सकें।' कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि, राज्य के लोगों पर बिजली बिल का भार कम करने के लिए उन्हें मुफ्त बिजली दी जाएगी। ठाकोर की अगुवाई में पार्टी ने यह भी वादा किया है कि वह शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देगी। कहा जा रहा है कि, सरकार सत्ता में पर कांग्रेस घरेलू व वाणिज्यिक बिजली की खपत दरों में संशोधन करेगी और दरों को किफायती स्तर पर लाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+