पंजाब: रिश्वतखोरी के खिलाफ मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, पटवारी व सहयोगी रंगे हाथ गिरफ्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पटवारी व सहयोगी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

भगवंत मान

रिश्वतखोरी के मामले में पंजाब विजीलैंस की एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने आज भवानीगढ़ में पटवारी सुमनदीप सिंह और उसके निजी साथी नरिंदरपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भवानीगढ़ निवासी अजीत सिंह की शिकायत पर उक्त माल पटवारी व उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उक्त पटवारी और उसके साथी ने शिकायतकर्ता के पैतृक घर को स्थानांतरित करने के बदले में 2500 रुपए रिश्वत की मांग की है।

इस शिकायत की जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी व उसके साथी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- अन्य राज्यों के लिए मिसाल बन रहा पंजाब, स्कूली बच्चों के लिए CM भगवंत मान का एक और बड़ा कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+