अन्य राज्यों के लिए मिसाल बन रहा पंजाब, स्कूली बच्चों के लिए CM भगवंत मान का एक और बड़ा कदम
छात्रों की सुरक्षा के लिए मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्कूली बच्चों के लिए अहम फैसला लेते हुए सीसीटीवी लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

पंजाब सरकार बच्चों की स्कूली शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालयों की स्थिति में लगातार सुधार कर रही है। इसी के तहत अब छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर मान सरकार ने स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला किया है। ऐसे में सरकार ने 26.40 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है।
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के मुताबिक पंजाब के 15584 सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए 26.40 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है।भगवंत मान सरकार ने फिलहाल राज्य के 80 प्रतिशत स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का लक्ष्य रखा है।
सरकारी स्कूलों में कैमरे लगाने के पीछे एक तरफ जहां बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इसी के साथ स्कूलों में होने वाली चोरियों पर भी लगाम लगाया जा सकेगा।
प्रिंसिपल का दूसरा बैच गय सिंगापुर
वहीं पहले बैच के बाद सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का दूसरा बैच भी ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर गया है। विद्यार्थियों को इंटरनेशनल लेवल की शिक्षा मुहैया करवाने के लिए एक तरफ जहां प्रिंसिपलों को सिंगापुर में ट्रेनिंग हासिल करने के लिए भी भेजा गया है। वहीं स्कूल ऑफ ऐमीनैंस की शुरुआत भी की गई है। बता दें कि इस ट्रेनिंग के जरिए स्कूल शिक्षक पढ़ाई का नया तरीका सीखकर बच्चों को अपग्रेड करेंगे।
स्कूलों की दशा में सुधार
मान सरकार ने दिल्ली मॉडल अपनाते हुए सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने का भी बड़ा काम किया है। सरकारी स्कूल अब चमकने लगे हैं। साथ ही कम्प्यूटराइज एजुकेशन पर जोर दिया जा रहा है। जहां पहले स्कूल में गंदगी और पढ़ाई कराने के लिए उकरणों का अभाव रहता था। वहीं अब स्कूल साफ-सफाई से रहने लगे है। वहीं बच्चों को प्रोजेक्टर से पढ़ाई करवाई जा रही है।
कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का रेगुलराइजेशन प्रोसेस होगा जल्द पूरा
वहीं कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों के रेगुलराइजेशन प्रोसेस को भी जल्द पूरा किया जाएगा। शिक्षा मंत्री बैंस ने हाल ही में एक बैठक के दौरान निर्देश दिए थे। मंत्री बैंस के मुताबिक कांट्रैक्ट पर काम कर रहे शिक्षकों के रेगुलर करने का प्रोसेस अंतिम चरण में है। जिसके बाद कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications