पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में 47 हजार से अधिक अस्थाई कर्मचारियों को 2 महीने की और दी मोहलत

47,218 अस्थायी पदों में 44358 पद कार्यकारी है, 486 मिनिस्ट्रियल है, 9 पद एफ.डी स्टाफ में है, 27 फुटकल पद है, 110 हस्पताल स्टाफ, 1092 चतुर्थ श्रेणी पद, 912 कांटीजेंट (पूरा समय) और कांटीजेंट (पार्ट टाइम ) के 219 पद है।

भगवंत मान

पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में 47 हजार से अधिक अस्थाई कर्मचारियों को करीब 2 महीने की मोहलत और दे दी है। सरकार आमतौर पर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में इन पदों पर अस्थायी पदों के लिए वार्षिक स्वीकृति जारी करती है। सरकार ने इस बार 31 मार्च 2023 तक, करीब 2 माह के लिए इन पदों को स्वीकृति दी है। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए पुलिस विभाग में अस्थाई कर्मचारियों को वर्ष 2020 में एक वर्ष के लिए नियुक्त किया गया था और इसके बाद हर साल इन पदों को स्वीकृति दे देती है। इस स्वीकृति के बाद पुलिस विभाग इन अस्थाई पदों पर तैनात अधिकारियों को वेतन का भुगतान कर सकेगा।

47,218 अस्थायी पदों में 44358 पद कार्यकारी है, 486 मिनिस्ट्रियल है, 9 पद एफ.डी स्टाफ में है, 27 फुटकल पद है, 110 हस्पताल स्टाफ, 1092 चतुर्थ श्रेणी पद, 912 कांटीजेंट (पूरा समय) और कांटीजेंट (पार्ट टाइम ) के 219 पद है। इन पदों के लिए डी.जी.पी. कार्यालय द्वारा स्वीकृति के बाद राज्य सरकार ने 47,218 अस्थायी पदों पर अपनी स्वीकृति जारी रखी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: कृषि को लाभकारी बनाने के लिए पहली बार कृषि नीति बनाएगी भगवंत मान सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+