पंजाब: कृषि को लाभकारी बनाने के लिए पहली बार कृषि नीति बनाएगी भगवंत मान सरकार
उन्होंने कहा कि इसमें किसान खुद सुझाव देंगे कि उन्हें क्या चाहिए। हम केंद्र सरकार की तरह किसानों के लिए तानाशाही कानून नहीं बनाएंगे, बल्कि किसानों की सलाह से किसान नीति बनाएंगे।

पंजाब में किसानों की सलाह से नई कृषि नीति बनाई जाएगी। कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि पंजाब में पहली बार सरकार कृषि को लाभकारी बनाने के लिए कृषि नीति बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि इसमें किसान खुद सुझाव देंगे कि उन्हें क्या चाहिए। हम केंद्र सरकार की तरह किसानों के लिए तानाशाही कानून नहीं बनाएंगे, बल्कि किसानों की सलाह से किसान नीति बनाएंगे। 12 फरवरी को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में किसानों की सभा हो रही है। इस बैठक के दौरान सरकार, किसान और वैज्ञानिक आपस में बातचीत करेंगे और सुझाव देंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के इतिहास में पहली बार सरकार-किसान बैठक का आयोजन करेगी। यह मीट 12 फरवरी, 2023 को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में होगी। कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब राज्य के इतिहास में चौथी बार इस तरह की पहल की गई है और इस बैठक के दौरान किसानों के लिए कृषि और कृषि संबंधी व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बूथों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब: मान सरकार स्वयं-रोजगार के लिए कम ब्याज पर देगी कर्ज, मंत्री बलजीत कौर ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications