Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नशेबाजी के खिलाफ हमारी 'जीरो टालरेंस' की पॉलिसी, 8711 FIR की गईं दर्ज: पंजाब के CM मान

punjab latest news in hindi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति अपनाई हुई है और नशा तस्करी के विरुद्ध कई निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार द्वारा पंजाब में नशेबाजी की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Punjab CM Bhagwant Mann says- Our Zero Tolerance policy against drug smoking, 8711 FIRs have been registered

मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम जानते हैं कि राज्य में सुरक्षा के लिहाज से बहुत सी चुनौतियां उभर रही हैं, लेकिन पंजाब सरकार बीएसएफ और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल से इनका समाधान करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, नशे के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति पर चलते हुए, हमारे सूबे में अब तक 8,711 एफआइआर दर्ज की गई हैं और एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में 11,985 मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया है।

Punjab CM Bhagwant Mann says- Our Zero Tolerance policy against drug smoking, 8711 FIRs have been registered

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए स्वीकृत की गई 24 करोड़ रुपए की प्रांतीय कार्य योजना को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के दख़ल की भी माँग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में सुरक्षा के संवेदनशील हालात के मद्देनजऱ राज्य को 50 करोड़ रुपए के अतिरिक्त फंड दिए जाएँ, जिससे सरहदी पुलिस थानों, सुरक्षा की दूसरी लाईन और ख़ुफिय़ा बुनियादी ढांचे को मज़बूत किया जा सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+