पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल के नुक्सान का आकलन लगाने के दिए आदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल के नुक्सान का आकलन लगाने के आदेश दिए हैं।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल के हुए नुक्सान का आकलन लगाने के लिए गिरदावरी करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वित्त कमिश्नर (राजस्व) को आदेश दिए हैं कि वह संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को हिदायत करें कि जिन इलाकों में बारिश के कारण फसल का नुक्सान हुआ, उनमें नुक्सान का प्राथमिकता के आधार पर आकलन लगाने के लिए तत्काल गिरदावरी करवाई जाए।

भगवंत मान ने कहा कि प्रभावित किसानों को सरकार के मापदंडों के मुताबिक उपयुक्त मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया कि प्रकृति के इस संकट से किसानों को बचाने के लिए सरकार वचनबद्ध है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'शहीदों पर पेश प्रस्ताव से वॉकआउट नहीं करना चाहिए था', कांग्रेस पर सीएम मान का हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+