भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट की बैठक खत्म, सरकार ने कई अहम फैसलों पर लगाई मोहर
भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। सरकार ने कई अहम फैसलों पर मोहर लगाई है।

चंडीगढ़ में आज सी.एम. भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट की बैठक की गई। बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लिए गए अहम फैसलों को जानकारी दी । उन्होंने कहा कि बैठक दौरान अहम फैसलों पर मोहर लगाई गई है। इस दौरान पंजाब के हालातों और बेमौसमी बारिश से किसानों की खराब हुई फसल को लेकर चर्चा की गई। धालीवाल ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसानों के हितों के लिए फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सी.एम. भगवंत मान किसानों के साथ खड़े हैं। सरकार पंजाब की खेती को बचाना चाहती है। वह किसानों की ढाल बनकर खड़े हैं। पंजाब की खेती को पीछे नहीं जाने दिया जाएगा। मान सरकार के नेतृत्व में हर गिरदावरी का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर फिर भी कोई गड़बड़ी हो रही है तो वह उनके साथ या अधिकारियों के साथ संपर्क करें।
कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि सी.एम. मान द्वारा पंजाब में खराब हुई फसल को लेकर किसानों को बैसाखी से एक दिन पहले मुआवजे के चैक बांटे जाएंगे। 13 अप्रैल को अबोहर में किसानों को चैक देने के लिए बड़े स्तर प्रोग्राम किया जाएगा। इस दौरान किसानों को चैक दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब सी.एम. अबोहर जाएंगे उससे पहले ही पहले किसानों के खातों में मुआवजा राशि आ जाएगी। कृषि मंत्री धालीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे सरकार के पास गिरदावरी की रिपोर्ट आएगी वैसे-वैसे ही किसानों के खातों में चैक डाल दिए जाएंगे। कैबिनेट मीटिंग में एक और फैसला लिया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार को लिखा है कि इस मौके पर किसानों का हाथ पकड़ना चाहिए। जैसे पंजाब में वह किसानों के हित के लिए आगे आए हैं वैसे केंद्र सरकार को भी करना चाहिए। गेहूं की खरीद के समय किसानों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सी.एम. मान साहब ने कल ही उच्च स्तर के अफसरों की ड्यूटी लगाई थी। खराब हुई फसलों को लेकर गिरादवरी की निगरानी के आदेश दिए थे। सभी अफसरों को जो भी जिले अलॉट किए गए वहां पारदर्शिता के साथ मौके पर फसलों की गिरदावरी की जाएगी। धालीवाल ने कहा कि 2-3 दिनों में गिरदावरी का काम पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री का कहना है कि जब जख्म तभी मलहम लगाने का फायदा है।
यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने दिया AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, सीएम मान ने केजरीवाल को दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications