चुनाव आयोग ने दिया AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, सीएम मान ने केजरीवाल को दी बधाई
आप को चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर सीएम भगवंत मान ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर सीएम भगवंत मान ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। सीएम भगवंत मान ने कहा 'आप' टीम कप्तान अरविंद केजरीवाल जी के सपनों को बधाई। करोड़ों टीम सदस्यों को बधाई। मेहनत रंग लाई।
दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुँचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।












Click it and Unblock the Notifications