हरियाणा पंचायत चुनाव: दूसरे चरण के लिए 9 जिलों में आचार संहिता लागू, तबादले-पोस्टिंग पर रोक
चंडीगढ़। हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए 9 जिलों में आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मुख्य सचिव ऑफिस से सूबे के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड व निगमों के प्रबंध निदेशकों के साथ सभी जिलों के DC को इस बारे में ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए 21 से 28 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। 29 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। 31 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिन्ह भी आवंटित होंगे। 9 जिलों में 25,89,270 लोग मतदान करेंगे। 9 जिलों में पोलिंग स्टेशन की संख्या 5963 है।












Click it and Unblock the Notifications