Mumbai Rains Trains Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! शताब्दी समेत 9 ट्रेनें कैंसिल, क्या है लोकल का हाल?
Mumbai Rains Trains Cancelled: महाराष्ट्र में इस वक्त मौसम काफी खराब है, मुंबई समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट है, जिसकी वजह आज भी स्कूल-कॉलेज बंद हैं तो वहीं नासिक में बादल फटने का अंदेशा है, जिसके कारण यहां पर हाई अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
तो वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि 'वो घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें, मौसम अपडेट चेक करें और बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें।' आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते से बारिश ने तांडव मचाया हुआ है।

जिसकी वजह से रेलवे ट्रैक भी प्रभावित हुए हैं और इसी के चलते वेस्टर्न रेलवे ने मंगलवार को कई ट्रेनों के समय में बदलाव और शॉर्ट-ओरिजनेट किया है। इस बारे में उसने एक्स अकाउंट पर पूरी जानकारी दी है।उसने इस बारे में एक एडवाइजरी भी जारी की है और कहा है कि 'वैसे को लोकल सेवाएं सुचारू रूप से चालू हैं लेकिन कुछ ट्रैक पर पानी होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही स्लो है इसलिए थोड़ा धैर्य बनाकर रखें।'
'रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें'
'किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर, नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम ऐप या रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल पर संपर्क करे।' इसके साथ ही उसने कई ट्रेनों को कैंसिल करने का ऐलान किया है। जिसमें मुंबई सेंट्रल - अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है।
कैंसिल होने वाली ट्रेनें निम्नलिखित हैं
- 69164 दहानू रोड - पनवेल
- 69165 पनवेल - वसई रोड
- 69168 वसई रोड - पनवेल
- 69167 पनवेल - वसई रोड
- 69166 वसई रोड - पनवेल
- 69161 पनवेल - दहानू रोड
- 69174 दहानू रोड - बोरीवली
- 69139 बोरीवली - वलसाड
- 61002 दहानू रोड - बोरीवली
मुंबई लोकल पर आया ये अपडेट
पश्चिमी रेलवे ने एक्स पर लिखा कि 'भारी बारिश की वजह से कुछ समय के लिए रुकी हुई वसई रोड और विरार के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं अब बहाल कर दी गई हैं। इस दौरान हमारे सम्मानित यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुंबई डिवीज़न सामान्य सेवाएँ फिर से शुरू करके खुश है और आपकी सेवा करने के लिए तत्पर है।आपके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद। सभी की यात्रा सुरक्षित और सुखद हो। 🙏🚉' @WesternRly
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
महाराष्ट्र में 8 जुलाई तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है, IMD के वैज्ञानिक बिक्रम सिंह ने कहा कि 'मुंबई में सामान्य से 60% ज़्यादा बारिश हुई है और आज के अपडेट के बाद यह सामान्य से और भी ज़्यादा हो जाएगी।'
बुधवार तक मौसम खराब ही रहेगा:IMD
'कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में ज़्यादातर जगहों पर बारिश सामान्य के करीब पहुंच गई है, हम BMC, राज्य सरकार, SDMA और SCOC के लगातार संपर्क में हैं और उन्हें मौसम के अनुमान के बारे में अपडेट दे रहे हैं। रेड वार्निंग वगैरह की जानकारी भी उन्हें समय रहते दी जाती है और वे उन पर ज़रूरी कदम उठा रहे हैं। बुधवार तक यहां पर मौसम खराब ही रहेगा।'














Click it and Unblock the Notifications