क्रिकेट जगत में पसरा मातम, अफगानिस्तान के क्रिकेटर का दिल्ली में निधन, कैसे हुई अचानक मौत?

Shapoor Zadran Passes Away: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का मंगलवार (7 जुलाई) को 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से दुर्लभ और जानलेवा बीमारी हेमोफागोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) से जूझ रहे थे। उनका इलाज दिल्ली-एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से अफगानिस्तान क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शापूर जादरान की तबीयत सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में बिगड़ी थी। अफगानिस्तान में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए भारत आने की सलाह दी। इसके बाद 18 जनवरी 2026 को उन्हें दिल्ली-एनसीआर लाया गया, जहां अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया।

Shapoor Zadran Passes Away

शुरुआत में उनकी सेहत में सुधार भी हुआ और करीब 20 दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन जल्द ही संक्रमण दोबारा बढ़ गया। इसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मार्च के अंत में बोन मैरो जांच में उन्हें स्टेज-4 HLH होने की पुष्टि हुई। अप्रैल में उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था और परिवार ने A+ ब्लड डोनर्स की भी अपील की थी।

शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। 2015 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की ऐतिहासिक पहली विश्व कप जीत में उनका प्रदर्शन आज भी याद किया जाता है। उनके निधन से क्रिकेट जगत ने एक ऐसे खिलाड़ी को खो दिया, जिसने अफगानिस्तान क्रिकेट के शुरुआती सुनहरे दौर को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+