पहले छत से फेंका,नहीं मरा तो सुई से नसों में भरा टॉयलेट क्लीनर, प्रेमी के लिए पति की हत्या करने वाली महिला कौन

Telangana Nurse Kills Husband: तेलंगाना के निजामाबाद से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतारने के लिए ऐसी साजिश रची, जो किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के रास्ते में रोड़ा बन रहे पति को पहले शराब पिलाकर पहली मंजिल की छत से नीचे फेंकवाया गया।

जब वह इस जानलेवा हमले में भी बच गया और अस्पताल से इलाज कराकर घर लौटा, तो पेशे से नर्स पत्नी ने उसके हाथ में लगे कैनुला (सुई) के रास्ते नसों में टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा इंजेक्ट कर दी। इसके बाद मौत को हादसा दिखाने के लिए उसे खाट (पलंग) से नीचे गिरा दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए कातिल पत्नी, उसके प्रेमी और एक दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आइए जानते हैं हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी और महिला के बैकग्राउंड के बारे में।

Telangana Nurse Kills Husband

दुबई से लौटते ही शुरू हुआ मौत का काउंटडाउन

यह पूरी कहानी प्रशांत (35) नाम के शख्स की है, जो अपनी आजीविका कमाने के लिए खाड़ी देश (दुबई) में मजदूरी करता था। प्रशांत अपनी मेहनत की कमाई से परिवार चला रहा था, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसकी गैर-मौजूदगी में उसकी पत्नी संध्या (32) किसी और के प्यार में पागल हो चुकी है।

संध्या हैदराबाद के एक नामी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी। इसी दौरान उसका अफेयर एम अनिल (35) नाम के शख्स से शुरू हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि वे प्रशांत को अपने रास्ते का सबसे बड़ा कांटा मानने लगे। 27 जून को प्रशांत जैसे ही दुबई से वापस अपने घर लौटा, वैसे ही संध्या और अनिल ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान एक्टिव कर दिया।

आगरा के सुरेंद्र शर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने क्यों की? सास के सामने ऐसे आया सच बाहर, कंकाल खोलेगा मौत का राज
आगरा के सुरेंद्र शर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने क्यों की? सास के सामने ऐसे आया सच बाहर, कंकाल खोलेगा मौत का राज

पार्टी के बहाने छत पर ले गए, फिर पहली मंजिल से नीचे धकेला

साउथ रूरल सर्कल के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए अनिल ने अपने एक करीबी दोस्त वेंकट साई को इस काम में शामिल किया। वेंकट साई पहले से प्रशांत को जानता था, इसलिए उसने प्रशांत को आसानी से अपने जाल में फंसा लिया।

29 जून को वेंकट साई प्रशांत के घर पहुंचा और उसे अपने साथ शराब पीने के लिए राजी कर लिया। उसने प्रशांत को भारी मात्रा में शराब पिलाई, जिससे वह पूरी तरह अपने होश खो बैठा। इसके बाद वेंकट साई उसे बिल्डिंग की छत पर ले गया। जैसे ही सही मौका मिला, उसने संध्या के फोन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रशांत को पहली मंजिल से नीचे धक्का दे दिया।

मौत के मुंह से बचकर आया, तो घर पर दे दिया 'टॉक्सिक इंजेक्शन'

छत से गिरने के कारण प्रशांत को गंभीर चोटें आईं, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह जिंदा बच गया। हादसे के तुरंत बाद खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए संध्या और वेंकट साई उसे पहले एक सरकारी अस्पताल ले गए और बाद में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अगले दिन यानी 30 जून को डॉक्टरों ने प्रशांत की हालत में सुधार देखकर उसे डिस्चार्ज कर दिया। अस्पताल से छुट्टी के वक्त प्रशांत के हाथ में ड्रिप चढ़ाने वाला कैनुला लगा हुआ था, जो उसकी मौत का जरिया बन गया।

उसी रात संध्या और अनिल को डर सताने लगा कि होश में आने के बाद प्रशांत इस पूरी घटना पर हंगामा खड़ा कर देगा और उनकी पोल खुल जाएगी। ऐसे में नर्स संध्या ने अपनी मेडिकल नॉलेज का इस्तेमाल बेहद खौफनाक तरीके से किया। उसने अनिल के उकसाने पर प्रशांत के हाथ में लगे कैनुला के जरिए उसकी नसों में बेहोश करने वाली (एनेस्थीसिया) दवा और बाथरूम साफ करने वाला तेजाब यानी टॉयलेट क्लीनर लिक्विड इंजेक्ट कर दिया। तेजाब नसों में फैलते ही प्रशांत की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाने वाली रूबी कौन? दृश्यम की तरह 45 दिन घुमाती रही, कबूलनामे से पुलिस भी दंग!
पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाने वाली रूबी कौन? दृश्यम की तरह 45 दिन घुमाती रही, कबूलनामे से पुलिस भी दंग!

'खाट से गिरकर मर गया'... मां के एक शक ने खोल दिया राज

पति की धड़कनें रुकने के बाद संध्या ने बड़ी चालाकी से लाश को खाट से नीचे फर्श पर गिरा दिया ताकि लोग इसे महज एक एक्सीडेंट समझें। उसने प्रशांत के माता-पिता को फोन कर सूचना दी कि प्रशांत की मौत पलंग से नीचे गिरने के कारण हुई है। हालांकि प्रशांत की मां डी शमला को अपनी बहू की बातों पर जरा भी भरोसा नहीं हुआ। उन्हें तो यह भी नहीं पता था कि उनका बेटा दुबई से वापस आ चुका है।

अचानक बेटे की मौत और बहू के अजीब बर्ताव को देखकर शमला ने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब मामले की टेक्निकल जांच शुरू की, तो कड़ियां आपस में जुड़ती चली गईं। संध्या, अनिल और वेंकट साई के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और लोकेशन ने इस मर्डर मिस्ट्री का पूरा सच सामने रख दिया। पुलिस कड़ाई से पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+