कोयला आधारित परियोजनाओं से ओडिशा को होगा बड़ा लाभ, राज्य के पास देश में दूसरा सबसे बड़ा कोयला भंडार
कोयला गैसीकरण और कोयले को संशोधित कर रसायनों में बदलने के लिए चार पायलट परियोजनाएं शुरू करने की घोषणाओं पर ओडिशा सरकार ने खुशी जाहिर की है।
भुवनेश्वर, 3 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अपने बजट भाषण में कोयला गैसीकरण और कोयले को संशोधित कर रसायनों में बदलने के लिए चार पायलट परियोजनाएं शुरू करने की घोषणाओं पर ओडिशा सरकार ने खुशी जाहिर की है। बता दें ओडिशा के पास झारखंड बाद दूसरा सबसे बड़ा कोयला भंडार है।

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक और उत्कल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री लिमिटेड के उपाध्यक्ष बिनोद दास ने कहा, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जिनके पास कोयले का क्रमश: 27%, 24%, 17% भंडार है, को इन परियोजनाओं से अधिकतम लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: J-K: सुरक्षाबलों ने पिछले 12 घंटे में जैश के कमांडर वानी समेत मार गिराए 5 आतंकी
पूर्व केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्रीकांत जेना ने कहा कि अगर कोयला परियोजनाओं में कोई तकनीकी हस्तक्षेप सफलतापूर्वक किया जाता है तो ओडिशा के लिए दूरगामी सकारात्मक परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया और चीन नवीनतम कोयला गैसीकरण तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे समय में जब थर्मल पावर प्लांटों पर निर्भरता कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव है, कोयला गैसीकरण एक अच्छा विचार है।












Click it and Unblock the Notifications