नौ साल बाद भी अधर में लटका है ओडिशा टर्मिनल मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण, 2014 में रखी गई थी आधारशिला
ओडिशा के जुजुमुरा ब्लॉक के नेशनल हाईवे एनएच 53 पर नीलडुंगरी में टर्मिनल मार्केट कॉम्पलेक्स की आधारशिला 2014 में रखी गई थी लेकिन ये विफल रही। इसके विफल होने की वजह परियोजना में कंपनी को कथित तौर पर भूमि पट्टे से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

2014 में सीएम ने रखी थी आधारशिला
28 सितंबर 2014 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। संबलपुर और पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र के लिए सबसे महत्वाकांक्षी उपक्रमों में इसे एक माना जाता है। इसका लक्ष्य आपूर्ति को व्यस्थित करके किसानों और बाजारों के बीच संबंध स्थापित करना था। इसके अलावा किसानों की आय बढ़ाना इसका उद्देश्य था।
जानें इस टर्मिनल कॉम्पलेक्स बनाने का क्या था उद्देश्य
नीलडुंगरी में टर्मिनल मार्केट कॉम्पलेक्स की योजना के अनुसार 60 एकड़ भूमि पर कॉम्पलेक्स बनेगा और इसमें कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें, पैकेजिंग और लेबलिंग सुविधाएं, एक इलेक्ट्रॉनिक नीलामी केंद्र, बैंक, पेट्रोल स्टेशन और लगभग 200 ट्रकों के लिए पार्किंग होगी। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर लागू होने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 74 करोड़ रुपये थी।
कंपनी को भूमि के पट्टे संबंधी समस्या हुई तो प्रोजेक्ट से हट गई
बताया जा रहा है कि कंपनी को कथित तौर पर भूमि पट्ट्रे से संबंधित समस्याएं हुई। ओडिशा सरकार ने फर्म को 25 साल की लीज पर जमीन उपलब्ध कराने से सहमत हुई थी लेकिन ट्रेडिंग हाउस को केवल 25 साल तक के लीज प्रोजेक्ट के लिए बैंक ऋण में कठिनाई हुई थी। जिसके परिणामस्वरूप फर्म ने राज्य सरकार से 50 साल की लीज की मांग की लेकिन असफल रही। इन चुनौतियों के चलते कंपनी ने प्रोजेक्ट से हट गई।
अधिकारियों ने बोली ये बात
ये प्रोजेक्ट वर्तमान समय में किस हालत में इस पर जिला कलेक्टर अनन्या दास ने कहा, प्रोजेक्ट के लिए धन अभी तक आवंटित नहीं किया गया है। हालांकि मूल निविदाएं जारी की गई थीं, लेकिन कोई पार्टनशिप नहीं थी। वहीं बागवानी (डीडीएच) के उप निदेशक, हिमाशु शेखर साहू ने भी कहा इस प्रोजेक्ट पर कोई प्रगति नहीं हुई है
सीएम नवीन पटनायक ने ओडिशा पाइका अकादमी एवं अनुसंधान केंद्र को दी मंजूरी












Click it and Unblock the Notifications