सीएम नवीन पटनायक ने ओडिशा पाइका अकादमी एवं अनुसंधान केंद्र को दी मंजूरी
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खोरधा जिले में पाइका अकादमी और अनुसंधान केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ सीएम ने उम्मीद जताई कि केन्द्र पाइका संस्कृति और परंपरा को देश-विदेश में फैलाने में मददगार साबित होगा।

सीएम कार्यालय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार केंद्र को बताया ओडिशा भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग के तहत राज्य सरकार के गुरु केलुचरण महापात्र ओडिसी अनुसंधान केंद्र की तरह विकसित किया जाएगा।
विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जायेगी
केंद्र में अनुसंधान सुविधाओं के साथ-साथ विशेष पाठ्यक्रमों और प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने का प्रबंध करवाया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जायेगी। सीएम ने खोरधा जिला कलेक्टर को स्थायी केंद्र की स्थापना के लिए उचित स्थान तलाशने और डीपीआर जारी करने का निर्देश दिया है।
शोध का मार्ग प्रशस्त करेगा
बता दें 1817 में खोर्धा में बख्शी जगबंधु के नेतृत्व में पाइका विद्रोह का आयोजन किया गया था। इतिहासकारों का मानना है कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ यह देश का पहला विद्रोह था। सीएम ने कहा ये पाइका अकादमी परंपरा को जीवित रखकर इस दिशा में आगे के शोध का मार्ग बनाएगा












Click it and Unblock the Notifications