ओमिक्रॉन वैरिएंट: ओडिशा सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते तैयारियां कीं तेज

ओडिशा सरकार ने रविवार को कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी।

भुवनेश्वर, 29 नवंबर। ओडिशा सरकार ने रविवार को कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी। अफ्रीका में मिले कोरोना के सबसे खतरनाक वैरिएंट ओमीक्रॉन के बाद ओडिशा सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। सरकार ने चेतावनी दी है कि ओमीक्रॉन वैरिएंट कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत कर सकता है।

coronavirus

रविवार को मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने सभी जिला कलेक्टरों, एसपी और मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि अब, स्कूल और कॉलेज खुल गए हैं और आर्थिक गतिविधियां जारी हैं। कई संस्थानों और संगठनों में काम फिर से शुरू हो गया है। इस समय हमें संभावित तीसरी लहर के प्रभाव से बचने के लिए बेहद सावधान रहना होगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस और उसके सहयोगी शासित राज्य टीकाकरण करने में भाजपा शासित राज्यों से फिसड्डी, आंकड़ों के जरिए जानें

महापात्र ने कोरोना वायरस टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों के कार्यन्वयन में दोबारा सख्ती बरतने को कहा। उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन पर जुर्माना लगाने का भी सुझाव दिया। गुरुवार को, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखे एक पत्र में कहा कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग से आने और जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी जांच और परीक्षण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा कि ओमाइक्रोन में म्यूटेशन की संख्या काफी अधिक है, इसलिए भारत पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+