कांग्रेस और उसके सहयोगी शासित राज्य टीकाकरण करने में भाजपा शासित राज्यों से फिसड्डी, आंकड़ों के जरिए जानें

टीकाकरण के मामले में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा शासित राज्य फिस्ड्डी चल रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसको लेकर एक आंकड़े जारी किए हैं।

नई दिल्ली, 29 नवंबर। देश में कोरोना वायरस टीकाकरण अपनी पूरी रफ्तार से चल रहा है। रविवार तक देश में 121.84 करोड़ लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका है, लेकिन टीकाकरण के मामले में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा शासित राज्य फिस्ड्डी चल रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसको लेकर एक आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा शासित किसी भी राज्य में 90% से अधिक लोगों को कोरोना का पहला टीका नहीं लगा है, जबकि 50% से अधिक लोगों को कोरोना का दूसरा टीका नहीं लगा है। वहीं, भाजपा शासित 7 राज्यों में 90% से अधिक लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज जबकि 8 भाजपा शासित राज्यों में 50% से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

vaccination

अब आपको बताते हैं कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा शासित राज्यों में पहली और दूसरी डोज का प्रतिशत
झारखंड- 66.2%, 30.8%
पंजाब- 72.5%, 32.8%
तमिलनाडु- 78.1%, 42.65%
महाराष्ट्र- 80.11%, 42.5%
छत्तीसगढ़- 83.2%, 47.2%
राजस्थान- 84.2%, 46.9%
पश्चिम बंगाल- 86.6%, 39.4%

यह भी पढ़ें: अपने 1 सप्ताह के बच्चे को ढाई लाख में बेचकर घर लौट रही थी महिला, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि...

भाजपा शासित राज्यों में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज का प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश- 100%, 91.9%
गोवा- 100%, 87.9%
गुजरात- 93.5%, 70.3%
उत्तराखंड- 93.0%, 61.7%
मध्य प्रदेश- 92.8%, 62.9%
कर्नाटक- 90.9%, 59.1%
हरियाणा- 90.04%, 48.3%
असम- 88.9%, 50%
त्रिपुरा- 80.5%, 63.5%

ऐसे में जब पूरी दुनिया पर ऐसे कोरोना वायरस के ऐसे वैरिएंट का खतरा मंडरा रहा है जो वैक्सीन की सुरक्षा को भी भेदने में सक्षम है, वैक्सीन के मामले में लापरवाही दिखाना देश और देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। तमाम सरकारों को इसे समझना होगा और टीकाकरण की रफ्तार को और बढ़ाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+