पीएम गति शक्ति परियोजना से ओडिशा को बड़े लाभ की उम्मीद- पद्मनाभ बेहरा

पीएम गति शक्ति परियोजना जिसका मकसद देश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के विकास पर जोर देना है, से ओडिशा को भारी लाभ होने की उम्मीद है।

भुवनेश्वर, 3 फरवरी। राज्य के वाणिज्य और परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने कहा कि पीएम गति शक्ति परियोजना जिसका मकसद देश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के विकास पर जोर देना है, से ओडिशा को भारी लाभ होने की उम्मीद है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में इस परियोजना का उल्लेख किया था।

Padmanabha Behera
अक्टूबर 2021 में लांच की गई इस नरेंद्र मोदी सरकार की इस परियोजना का मकसद देश के बंदरगाहों, सड़कों, रेलवे, हवाई अड्डों, जन परिवहन, जलमार्ग जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का विश्वस्तरीय विकास करना है। इस परियोजना का मकसद राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं की रसद लागत को भी कम करना है। राज्य के वाणिज्य और परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने कहा कि राज्य सरकार ने सड़कों, रेलवे, हवाई अड्डों और बंदरगाहों जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास को हमेशा महत्व दिया है। लॉजिस्टिक इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना भी हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। यदि केंद्र बजट में इसके लिए प्रावधान करता है तो इससे ओडिशा को बहुत लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: प्रेमियों के लिए पोर्टल शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य, जानिए कैसे मिलेगी लवर्स को मदद

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रसद के खर्चे को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर खनन आधारित औद्योगिक इकाइयां हैं, जिन्हें वर्तमान में कार्यशील पारादीप, धामरा और गोपालपुर बंदरगाह के माध्यम से कार्गो की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा अस्टारंगा, सुवर्णरेखा माउथ और महाकालपाड़ा में आने वाले कुछ वर्षों में बंदरगाह चालू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए हमें पर्याप्त मात्रा में धनराशि मुहैया कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+