ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने पीएसएलवी-C52 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो को दी बधाई

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने पीएसएलवी-C52 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है।

भुवनेश्वर, 14 फरवरी। ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने पीएसएलवी-C52 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है।

 नवीन पटनायक

सीएम पटनायक ने एक ट्वीट कर कहा- 'दो यात्री उपग्रहों के साथ रडार इमेजिंग सैटेलाइट, #EOS04 ले जाने वाले #PSLVC52 के सफल प्रक्षेपण पर @isro को बधाई। सभी मौसमों में EOS04 की छवियां कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान, और बाढ़ मानचित्रण में मदद करेंगी।'

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना के नए मामलों में 11 फीसदी की गिरावट, पिछले 24 घंटे में 44877 नए मरीज

इसका प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया। ईओएस-04 एक 'रडार इमेजिंग सैटेलाइट' है जिसे कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान व बाढ़ मानचित्रण जैसे अनुप्रयोगों एवं सभी मौसम स्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। ईओएस-04 दस साल तक अंतरिक्ष से अपनी सेवाएं देता रहेगा। इस रॉकेट के साथ दो छोटे उपग्रह INSPIREsat-1 और INS-2TD को भी साथ भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+