CM Naveen Patnaik: ओडिशा में 24 साल का शासन और भारतीय राजनीति में प्रासंगिकता

ओडिशा के CM Naveen Patnaik लंबे समय से राजनीति के शीर्ष पर हैं। करीब 25 साल तक शासन करने वाले बीजू जनता दल (BJD) के मुखिया नवीन पटनायक राष्ट्रीय राजनीति में क्यों प्रासंगिक हैं, ये समझना बेहद दिलचस्प है।

CM Naveen Patnaik

भारत के राजनीतिक परिदृश्य में बीजू जनता दल (BJD) का जिक्र अद्वितीय कहानी के रूप में होता है। समाजवादी पार्टी हो या शिवसेना; तेलुगू देशम पार्टी हो या तृणमूल कांग्रेस आदि, भारत में शायद ही कोई क्षेत्रीय संगठन ऐसा है, जिसने BJD जैसी विशिष्ट छाप छोड़ी हो। 2000 में शुरू हुई बीजद की सियासत को नवीन पटनायक जैसा मांझी मिला जिसने राजनीतिक तूफानों और हिचकोले खाती नाव को लगातार आगे बढ़ाना जारी रखा। बीजद अब दूसरों के लिए आदर्श बन सकती है। दरअसल, क्षेत्रीय संगठन विपरीत सियासी परिस्थितियों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। बहुत से लोग शिखर पर चढ़ने के बाद गुमनामी के अंधेरे में खो चुके हैं, लेकिन नवीन पटनायक जैसे राजनेताओं का संघर्ष अंतहीन होता है।

जैसे ही नवीन पटनायक ओडिशा में अपने शासन के 24वें वर्ष में पहुंचे, BJD ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। बीजद प्रमुख अब तक एक भी चुनावी हारे नहीं हैं। सत्ता विरोधी लहर के हर संकेत को मात देते हुए नवीन लगातार मजबूत होते गए हैं। ओडिशा में 1999 के सुपर साइक्लोन जैसी मानवीय त्रासदी के बाद अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले नवीन ने संकट से लड़ने की कला को अपनी जीत का फॉर्मूला बना लिया है। ओडिशा को प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ लड़ने से लेकर नरेंद्र मोदी की दूसरी लहर के खिलाफ मजबूती से खड़े होने तक, बीजद प्रमुख ने राजनीतिक प्रदर्शनों की ऐसी सूची तैयार की है जिसकी बराबरी करना आज की राजनीति में शायद ही किसी के बस की बात हो।

नवीन को एक ऐसा राज्य विरासत में मिला था जो हर मायने में संकट में था। अराजक परिस्थियों में हालात नियंत्रण से बाहर हो चुके थे। राज्य की अर्थव्यवस्था ऋण के बोझ तले डूबी थी। ऐसे में उनका सफर आसान नहीं था। हालात बदलने के लिए शासन के साथ-साथ राजनीति में भी लगातार बदलाव की जरूरत थी। उन्होंने अलौकिक राजनीतिक शिल्प के सहारे विधानसभा चुनाव में बीजेपी को न केवल पछाड़ा, बल्कि केंद्र में बीजेपी के मित्र बनने में भी कामयाब रहे।

नीतीश कुमार, के चंद्रशेखर राव और ममता बनर्जी जैसे अपने समकालीनों के विपरीत राष्ट्रीय क्षेत्र में सबसे सम्मानित राजनीतिक नेताओं में से एक के रूप में उभरने के बावजूद नवीन पटनायक ओडिशा के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं। बीजद प्रमुख ने क्षेत्रीय राजनीति को इतना दिलचस्प बना दिया है कि नेता उन्हें आदर और श्रद्धा से देखते हैं।

Recommended Video

    Odisha में बनेगी विपक्ष की रणनीति, Naveen Patnaik ने किया आमंत्रित ! | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    उनके करियर को देखते हुए न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रेजिडेंड एडिटर सीबा मोहंती ने कहा, किसने सोचा होगा कि अपने पिता बीजू पटनायक के निधन के बाद राजनीतिक पारी शुरू करने पर मजबूर होने वाले नवीन अभेद्य राजनीतिक किले का निर्माण करते हुए, जादुई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। नवीन पटनायक भारत के राजनीतिक इतिहास का चमकता हुआ अध्याय हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+