Anshul Kamboj के नाम दर्ज हुआ IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, CSK की हार के बने विलेन

IPL 2026 Anshul Kamboj: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हाथों 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस हार ने चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। लखनऊ ने चेन्नई द्वारा दिए गए 188 रनों के लक्ष्य को महज 16.4 ओवरों में हासिल कर लिया। इस मुकाबले में चेन्नई के गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, लेकिन सबसे ज्यादा मार युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को पड़ी, जिनके नाम आईपीएल इतिहास का एक बेहद अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पेल (IPL 2026 Anshul Kamboj)

इस मैच से पहले अंशुल कंबोज 19 विकेट लेकर चेन्नई के सबसे सफल गेंदबाज थे, लेकिन लखनऊ के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। कंबोज ने मैच में केवल 2.4 ओवर (16 गेंदें) फेंके और रिकॉर्ड 63 रन लुटा दिए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 23.60 का रहा। आईपीएल इतिहास में कम से कम दो ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में यह अब तक का सबसे खराब इकोनॉमी रेट है।

Anshul Kamboj 1

खलील अहमद का रिकॉर्ड तोड़ा

अंशुल ने अपनी ही टीम के साथी गेंदबाज खलील अहमद का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए एक मैच में 3 ओवर में 21.33 की इकोनॉमी से 65 रन दिए थे। लखनऊ के बल्लेबाजों ने अंशुल कंबोज की गेंदों पर जमकर रिस्क लिया और उनके स्पेल में कुल 8 छक्के जड़े। इसके साथ ही कंबोज ने आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के खाने के मामले में यश दयाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दयाल ने साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ एक मैच में 8 छक्के खाए थे।

क्या 22 मई को माहिका शर्मा से शादी कर रहे हैं हार्दिक पंड्या? वायरल पोस्ट के पीछे की असली कहानी
क्या 22 मई को माहिका शर्मा से शादी कर रहे हैं हार्दिक पंड्या? वायरल पोस्ट के पीछे की असली कहानी

कार्तिक शर्मा की शानदार पारी नहीं आई काम

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने शुरुआती तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद कार्तिक शर्मा (42 गेंदों में 71 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (25) के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। अंत में शिवम दुबे के 16 गेंदों में 32 रनों की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 187/7 का स्कोर बनाया। जवाब में लखनऊ के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने चेन्नई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़े। मार्श ने सिर्फ 38 गेंदों में 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अंत में निकोलस पूरन ने 17 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को 16.4 ओवर में ही जीत दिला दी।

IPL Match Today: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को हर हाल में चाहिए जीत, सामने होगी गुजरात की चुनौती
IPL Match Today: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को हर हाल में चाहिए जीत, सामने होगी गुजरात की चुनौती
IPL 2026 के 5 ऐसे गुमनाम हीरो, जिन्होंने खामोशी से पलट दिया अपनी टीमों के लिए पूरा सीजन
IPL 2026 के 5 ऐसे गुमनाम हीरो, जिन्होंने खामोशी से पलट दिया अपनी टीमों के लिए पूरा सीजन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+