3 दिग्गज खिलाड़ी जो अगले IPL सीजन बन सकते हैं अपनी टीमों के नए कप्तान

IPL 2026: आईपीएल का मौजूदा सीजन कई बड़ी टीमों के लिए बेहद निराशाजनक रहा है। खराब रणनीति, मैदान के भीतर कमजोर प्रदर्शन और ड्रेसिंग रूम के आपसी मनमुटाव के कारण कई बड़े कप्तानों की छुट्टी होना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में अगले सीजन में कुछ टीमों का पूरी तरह से कायाकल्प हो सकता है।

जिन टीमों को निराशाजनक प्रदर्शन के साथ बाहर होना पड़ा है। उनमें बदलाव ज्यादा होने हैं। तीन ऐसे प्लेयर्स के बारे में जानना चाहिए, जो आईपीएल में अगले सीजन कप्तान के रूप में नजर आ सकते हैं। मैनेजमेंट बड़ा बदलाव करते हुए इनको कमान थमा सकता है।

rinku singh

रिंकू सिंह- केकेआर

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सफर बेहद साधारण और निराशाजनक रहा। टीम लीग के पहले दौर (ग्रुप स्टेज) से ही बाहर हो गई, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट अब कप्तानी में बड़े बदलाव के मूड में है। शायद रहाणे अगले सीजन खेलते हुए भी नजर नहीं आएंगे। रिंकू सिंह लंबे समय से केकेआर के मुख्य कोर का हिस्सा हैं और वह पहले से ही टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के साथ उनका तालमेल कमाल का है। भविष्य की प्लानिंग को देखते हुए रिंकू को कप्तान बनाना चाहिए।

संजू सैमसन- चेन्नई सुपर किंग्स

ऋतुराज गायकवाड़ के लिए बतौर कप्तान यह सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और अब तक टीम इस सीजन में केवल 6 मैच ही जीत पाई है, जिससे वह टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। गायकवाड़ का नाम अब इस सीजन के सबसे खराब कप्तानों की लिस्ट में शामिल होने जा रहा है। दूसरी ओर संजू सैमसन के पास राजस्थान रॉयल्स के साथ कप्तानी करने का एक लंबा और शानदार अनुभव है। वह मैदान पर बेहद शांत रहते हैं और कप्तानी के दबाव में भी उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन कभी खराब नहीं होता। चेन्नई लंबे सफर के लिए उनको लेकर आई है, तो कप्तान बनाना चाहिए।

सूर्यकुमार यादव- मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या लगातार तीन सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए एक फ्लॉप कप्तान साबित हुए हैं। उनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस इस सीजन में भी बेहद खराब प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। मैदान पर खराब नतीजों के अलावा, हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच आपसी मनमुटाव की खबरें भी लगातार मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। सूर्यकुमार यादव इस समय भारत की टी20 टीम के स्थायी कप्तान हैं। हालांकि उन्होंने इस सीजन में भी मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैचों में कप्तानी की है, लेकिन उन्हें कभी भी पूरी तरह से टीम की कमान (पूर्ण कप्तान) नहीं सौंपी गई। हार्दिक को हटाया जाए, तो सूर्या को कमान देनी चाहिए। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+